फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   camp will be done by blockwise

शिक्षक समस्याओं का शिविर लगाकर होगा समाधान

Sun, 27 Mar 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
camp will be done by blockwise
शिक्षक समस्याओं का शिविर लगाकर होगा समाधान
विज्ञापन

- हर बीआरसी पर शिक्षक समस्या समाधान दिवस का होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बीएसए ने परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की नई पहल की है। इसके लिए ब्लॉक वार शिविर लगाया जाएगा।
जिसमें वेतन सत्यापन, सेवा पुस्तिका, वेतन मानदेय का भुगतान, चयन वेतनमान, जीपीएस, मृतक आश्रित की नियुक्ति आदि से संबंधित समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। यह शिविर पांच अप्रैल से 10 मई के बीच आयोजित होगी। जिसकी ब्लॉक वार तिथि घोषित हो चुकी है।

बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशकों आदि के वेतन और मानदेय विसंगति, सेवाकाल देयकों के भुगतान, अवकाश आदि समस्याओं के समाधान के लिए ब्लॉक वार शिक्षक समस्या समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उनकी समस्याओं को त्वरित निदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पांच अप्रैल को बघौली, आठ अप्रैल को बेलहर, 12 अप्रैल को हैंसर, 19 अप्रैल को खलीलाबाद, 22 अप्रैल को मेंहदावल, 26 अप्रैल को नाथनगर, 28 अप्रैल को पौली, पांच मई को सांथा और 10 मई को सेमरियावां बीआरसी पर समाधान दिवस होगा। उन्होंने बताया कि समाधान दिवस पर वह स्वयं और उनका पूरा स्टाफ के साथ ही बीईओ और बीआरसी के कर्मी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed