{"_id":"67d708e9a53f69180d0c08a3","slug":"cabinet-minister-who-met-the-victims-said-the-culprits-will-not-be-spared-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-129943-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पीड़ितों से मिले कैबिनेट मंत्री बोले- दोषी बख्शे नहीं जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पीड़ितों से मिले कैबिनेट मंत्री बोले- दोषी बख्शे नहीं जाएंगे
Sun, 16 Mar 2025 10:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 16 Mar 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
कर्री गांव में पीड़ित परिवार से मिलते कैबिनेट मंत्री।
धनघटा। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर रविवार को महुली क्षेत्र के ग्राम कर्री पहुंचे। मारपीट के शिकार और झाेपड़ियां जलने के पीड़ितों से मुलाकात की। उनके दर्द को साझा किया। कहा कि उत्पात मचाने वालों पर कानूनी शिकंजा कसा जाएगा। जिनके घर जले हैं उन्हें आवास दिलाने का कार्य किया जाएगा।
बता दें कि हाेली के दिन कर्री गांव में मारपीट के बाद झोपड़ी फूंकने से राजनीति हलचल बढ़ गई है। रविवार को कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर कर्री गांव पहुंचे। जली झोपड़ियों का बारी-बारी जायजा लिया। अग्निकांड से बर्बाद हो चुके परिजनों से मिलकर घटना क्रम की जानकारी लिया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह पीड़ित के साथ खड़ा है न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि अग्निकांड के शिकार परिजनों को जल्द ही तहसील प्रशासन द्वारा आवास और आवासीय पट्टा मिलेगा। जिसके लिए उच्चाधिकारियों से वार्ता की गई है।
इस दौरान उन्होंने इंस्पेक्टर महुली श्याम मोहन को तलब कर इस प्रकरण की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली। कैबिनेट मंत्री अन्य ग्रामीणों की समस्या से रूबरू हुए। इस दौरान पूर्व सांसद प्रवीण निषाद, एसडीएम शैलेश दुबे, सीओ अजीत चौहान समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद