{"_id":"68c9ae06324c985277086b43","slug":"bypass-rail-line-will-give-impetus-to-the-development-of-maghar-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-138485-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बाईपास रेल लाइन से मगहर के विकास को मिलेगी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बाईपास रेल लाइन से मगहर के विकास को मिलेगी रफ्तार
Wed, 17 Sep 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज में योग प्रतियोगिता में विजेता खिलाडी-स्रोत स्कूल
संतकबीरनगर। संतकबीर की परिनिर्वाण स्थली को विश्व पटल पर पहचान दिलाने के लिए जहां पहले से ही काम कराए जा रहे हैं, वहीं अब मगहर से सरदार नगर तक बाईपास रेल लाइन बिछाने का कार्य होगा। इससे मगहर और आस-पास के क्षेत्रों का तेजी से विकास होने की उम्मीद जग गई है। यह कार्य होने से आस-पास व्यवसायिक गतिविधियां बढ़ेंगी, जिससे लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
रेलवे प्रशासन ने मगहर से सरदारनगर के बीच बाईपास रेल लाइन बनाने के लिए डीपीआर तैयार किया है। डीपीआर के मुताबिक नई रेल लाइन सहजनवां-दोहरीघाट रेल लाइन के ऊपर से होकर गुजरेगी। इसके लिए एक रेल पुल का निर्माण कराया जाना है। इसके तहत मगहर से गोरखपुर के बाहरी हिस्से से होकर यह रेल लाइन सरदारनगर में गोरखपुर-देवरिया की मेन लाइन से जुड़ जाएंगी।
इस रेल मार्ग की कुल लंबाई 47.30 किलोमीटर होगी। ट्रेनों की स्पीड कम न हो, इसलिए कहीं पर भी रेलवे क्राॅसिंग नहीं बनाया जाएगा। इस रेल लाइन के बनने से संतकबीर की परिनिर्वाण स्थली के विकास की गति मिलने की उम्मीद है। मगहर के आस-पास इससे व्यवसायिक गतिविधियां बढ़ेगी तो लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
बाईपास रेल लाइन बिछने से कबीर चौरा की बढ़ जाएगी रौनक
मगहर। सद्गुरु कबीर की परिनिर्वाण स्थली मगहर को सीधे बाईपास होकर सरदारनगर से जोड़ने से कबीर स्थली को काफी फायदा पहुंचेगा। यहां से सीधे बिना रुकावट के यात्री लखनऊ, बिहार,वाराणसी जा सकेंगे। वैसे भी संतकबीर की वजह से मगहर और वाराणसी के बीच गहरा नाता रहा है, जो कबीर दर्शन के लिए कबीर चौरा आएंगे। उन्हें वाराणसी जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
कोट
मगहर को बाईपास के जरिए सरदारनगर को रेलवे लाइन से जुड़ना सौभाग्य की बात है। इससे कबीर दर्शन को आने वाले पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। आस-पास व्यवसायिक गतिविधियां बढ़ने से लोगों को लाभ मिलेगा।
अतुल श्रीवास्तव, सभासद
-- -- -- --
यह कबीर की नगरी है। यहां से विश्व को सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश जाता है। ऐसे में मगहर से सरदार नगर रेल लाइन बनाने से पर्यटकों को आने-जाने में काफी सहूलियत होगी। कबीर स्थली की रौनक बढ़े तो रोजगार की संभावना भी बढ़ेगी।
-खुर्शीद टाइगर, सामाजिक कार्यकर्ता
-- -- -- -- -
मगहर को सरदारनगर से सीधे तौर पर बाईपास के जरिए रेल लाइन से जोड़ना सरकार की एक अच्छी पहल है।अब मगहर रेलवे स्टेशन भी पर्यटक स्थल के रूप में चमकेगा। इससे विकास को गति मिलेगी।
-कृष्णचंद सैनी, सभासद
-- -- --
रेलवे मंत्रालय द्वारा उठाया गया यह कदम सराहनीय है। मगहर को बाईपास रेल लाइन के जरिए सरदारनगर से जोड़ने से यात्रियों को काफी लाभ होगा। मगहर के विकास के साथ ही रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
-इं. अहमद आलम, मगहर
कोट
यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर मगहर से सरदारनगर को सीधे रेल लाइन से जोड़ा जाना है। इसके लिए डीपीआर तैयार कर लिया गया है। इस रेल मार्ग से होकर सवारी गाड़ियों के साथ ही मालगाड़ी के संचालन में आसानी होगी। जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
-पंकज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी रेलवे