{"_id":"6400e82c99f1d7f3ef052404","slug":"buses-passing-over-the-overbridge-in-the-evening-khalilabad-news-c-7-1-72711-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शाम होते ही ओवरब्रिज के ऊपर से गुजर जा रहीं बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शाम होते ही ओवरब्रिज के ऊपर से गुजर जा रहीं बसें
Thu, 02 Mar 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 02 Mar 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
खलीलाबाद में बस अड्डा नहीं होने से त्योहारों के सीजन में बढ़ी यात्रियों की परेशानी
फोटो सहित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला सृजन हुए हुए 25 साल हो गए, लेकिन खलीलाबाद में बस अड्डा नहीं बन पाया है। यहां यात्रियों के लिए कोई सुविधा नहीं हैं। रोडवेज की बसें मेंहदावल बाईपास पर पुल के नीचे सड़क किनारे रुकती हैं। इधर, होली का त्योहार नजदीक है, जिसकी वजह से बाहर रहने वाले लोग घर लौट रहे हैं, जबकि परिवहन निगम की बसें शाम होते ही ओवरब्रिज से होकर गुजर जा रही हैं और यात्री बसों का इंतजार करते रह जा रहे हैं। जिसके कारण होली मनाने बाहर से आए यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वर्ष 1997 में जिले का सृजन हुआ। तभी से बस डिपो की मांग की जा रही है। इसके बाद भी अब तक बस अड्डा नहीं बन सका है। इस कारण मेंहदावल बाईपास पर खुले आसमान तले यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। यहां सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है। न तो बैठने के लिए बेंच लगाए गए हैं और न ही पेयजल का इंतजाम हो सका है। नगर पालिका प्रशासन ने पांच शौचालयों का निर्माण कराया, जिसमें एक दिव्यांग और दो पुरुष व दो महिला शौचालय शामिल हैं, लेकिन इन शौचालयों पर ताला लटका रहता है। कारण यह है कि इसका लोकार्पण नहीं हो सका है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस समय त्योहार का सीजन है। होली नजदीक है तो लोग घर लौट रहे हैं, जिससे बसों में भीड़ ज्यादा हो रही है। इसके चलते रोडवेज बस चालक शाम होते ही बसें ओवरब्रिज से होकर लेकर चले जा रहे हैं। ऐसे में जहां मेंहदावल बाईपास पर बसों का इंतजार करने वाले यात्री परेशान हो रहे हैं, वहीं ओवरब्रिज से गुजरने के दौरान जिन यात्रियों को बाईपास से दूर उतार दिया जा रहा है वह लोग भी सामान के साथ परेशान हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि सबसे ज्यादा दिक्कत लंबी दूरी की बसों को लेकर है। लोकल सवारियों को बैठाने में चालक आनाकानी करते हैं। बस यात्री राकेश कुमार ने कहा कि कानपुर के लिए बस पकड़ने आए हैं, करीब एक घंटा बीत गया, बस नहीं मिली। दिल्ली से परिवार के साथ आने वाले यात्री महेश कुमार ने कहा कि ओवरब्रिज शुरू होने से पहले से उतार दिया गया, जिसके कारण सामान लेकर बाईपास तक परेशानी झेलते हुए आना पड़ रहा है।
बस चालकों को निर्देश दिए गए हैं कि बसों को मेंहदावल बाईपास स्थित अस्थाई स्टैंड तक जरूर लेकर जाए। किसी की हालत में ओवरब्रिज के ऊपर से बसें न जाए। निदेश का उल्लघंन करते पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
आयुष भटनागर- एआरएम परिवहन