{"_id":"63a895998a217714d8741b9d","slug":"buses-leave-from-the-overbridge-passengers-stand-below-khalilabad-news-gkp4621394173","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ओवरब्रिज से चली जाती हैं बसें, नीचे खड़े रहते हैं यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ओवरब्रिज से चली जाती हैं बसें, नीचे खड़े रहते हैं यात्री
Mon, 26 Dec 2022 02:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 02:19 PM IST
सार
खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास पर बस स्टाप सेंटर बनाया गया है। एक गुमटी में परिवहन निगम का कार्यालय संचालित है। वर्तमान में कोहरे व ठंड पड़ रहा है। यात्रियों को खुले आसमान के नीचे बसों का इंतजार करना पड़ता है। रात के समय अधिकतर बसें ओवरब्रिज से चली जा रही हैं।
विज्ञापन
मेंहदावल बाईपास पर रात में रोडवेज बस का इंतजार करते यात्री।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीरनगर जिला मुख्यालय पर बस डिपो की स्थापना नहीं हो पाई है। खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास पर बस स्टाप सेंटर बनाया गया है, लेकिन रात के समय अधिकतर बसें में ओवरब्रिज से होकर चली जाती हैं। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। मजबूरी में प्राइवेट वाहनों से सफर करते हैं।
विज्ञापन
वर्ष 1997 में जिले का सृजन हुआ और खलीलाबाद को जिला मुख्यालय का दर्जा मिला। यहां पर कलेक्ट्रेट, विकास भवन, पुलिस कार्यालय सहित कई विभाग खुले और कर्मचारियों की तैनाती हुई। आबादी भी बढ़ रही है, लेकिन जिला मुख्यालय पर बस डिपो की स्थापना नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास पर बस स्टाप सेंटर बनाया गया है। एक गुमटी में परिवहन निगम का कार्यालय संचालित है। वर्तमान में कोहरे व ठंड पड़ रहा है। यात्रियों को खुले आसमान के नीचे बसों का इंतजार करना पड़ता है। रात के समय अधिकतर बसें ओवरब्रिज से चली जा रही हैं। ऐसे में यात्री नीचे खड़े होकर बसों का इंतजार करते रह जा रहे हैं।
विज्ञापन
ठंड में रात में अधिकतर बसें ओवरब्रिज से होकर चली जा रही हैं, जबकि बस स्टाप सेंटर नीचे हैं। ऐसे में घंटों खुले आसमन के नीचे बसों का इंतजार करना पड़ता है। -डॉ. अनुपम पति त्रिपाठी, खलीलाबाद
बस स्टाप सेंटर पर सुविधाओं का अभाव है। अधिकतर बसें ओवरब्रिज से होकर चली जा रही है। प्राइवेट वाहनों से सफर करना मजबूरी बन गई है। -रजनीश बैद्यनाथ, खलीलाबाद
स्थानीय यात्रियों को बस वाले बैठाते नहीं है तो कई बसें ओवरब्रिज के ऊपर से गुजर जा रही हैं। ऐसे में इस पर ध्यान देेना चाहिए, ताकि समस्या का समाधान हो सके। -संतराम, खलीलाबाद
बस स्टाप सेंटर पर समस्याओं की भरमार है। न तो पेयजल का इंतजाम है और न ही शौचालय की व्यवस्था है। परिवहन निगम को इस पर ध्यान देना चाहिए। -अमित कुमार, खलीलाबाद
बस चालकों को निर्देश दिए गए हैं खलीलाबाद बस स्टाप सेंटर पर बस लेकर जाएं। ओवरब्रिज के ऊपर से बस न ले जाए। यदि इसका अनुपालन नहीं किया गया और शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी। -आयुष भटनागर, एआरएम, बस्ती