फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bus problem in dhanghta

रोडवेज बसों का संचालन नहीं, यात्री परेशान

Sat, 12 Feb 2022 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
bus problem in dhanghta
रोडवेज बसों का संचालन नहीं, यात्री परेशान
विज्ञापन

- अशरफपुर से धनघटा होकर रोडवेज की बस सेवा बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। तहसील मुख्यालय से जिला मुख्यालय समेत अन्य स्थानों के लिए सरकारी बसों का संचालन न होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। इसका फायदा प्राइवेट वाहन चालक उठा रहे हैं। यात्रियों को अधिक किराया देना पड़ता है।
धनघटा से कलवारी, विक्रमजोत, छावनी होकर अयोध्या के लिए रोडवेज की बसें नहीं चलती हैं। धनघटा से 26 किलोमीटर दूरी पर स्थित जिला मुख्यालय खलीलाबाद के लिए भी सरकारी बसों का संचालन नहीं हो रहा है। गोरखपुर व मंडल मुख्यालय बस्ती के लिए बस की यात्रा मुश्किल हो गई है।
विज्ञापन

वहीं घाघरा नदी की बिडहर घाट पर पुल बन जाने से आजमगढ़, आंबेडकरनगर, वाराणसी तथा प्रयागराज की दूरी कम हो जाने से अधिकतर यात्री इसी रास्ते इन शहरों को आते-जाते हैं। वैसे अशरफपुर से धनघटा होकर रोडवेज की बस पहले सुबह आठ बजे गोरखपुर के लिए जाया करती थी, जिसका संचालन मौनी अमावस्या के मेले के बाद से बंद है। इस समय एक भी सरकारी बस धनघटा होकर नहीं चल रही है। क्षेत्र के निवासी रामशरन चौधरी, फूलचंद्र, दीनदयाल, राम अवध आदि ने कहा कि धनघटा से सरकारी बसों का संचालन न होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्राइवेट वाहन चालक मनमाना किराया तो वसूल कर ही रहे हैं साथ ही साथ यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने से भी नहीं चूकते हैं। परिवहन निगम के एआरएम जगदीश प्रसाद ने कहा कि चुनाव आदि के चलते बसों की कमी है फिर भी इस मार्ग पर जल्द ही बसों का संचलन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed