फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Burnt the effigy of the chief proponents of the bank at the crossroads

प्रेरकों ने बैंक चौराहे पर सीएम का पुतला जलाया

Thu, 11 Aug 2016 11:32 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Thu, 11 Aug 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
 Burnt the effigy of the chief proponents of the bank at the crossroads
प्रेरकाें ने सीएम का पुतला जलाया। - फोटो : अमर उजाला
समस्याओं का निदान न होने से नाराज प्रेरकों ने बृहस्पतिवार को आदर्श साक्षरता कर्मी प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले जिलाध्यक्ष अमरेंद्र यादव के नेतृत्व में बैंक चौराहे पर सीएम का पुतला जलाया। इसके बाद प्रेरकों ने डीएम कार्यालय पर धरना दिया और मुख्यमंत्री को संबोधित नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन डीएम को दिया। 
विज्ञापन


 जिलाध्यक्ष अमरेंद्र यादव ने कहा कि साक्षर भारत मिशन के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में नियुक्त प्रेरक दो हजार प्रतिमाह मानदेय पर कार्यरत है। निरक्षर को साक्षर बनाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे है। प्रेरक पूरे मनोयोग से योजना केे जन जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। प्रेरकोे की समस्याओं का निदान नहीं किया जा रहा है। प्रेरकों को परिषदीय विद्यालयों में शिक्षणेत्तर कर्मचारी के पद पर समायोजित किया जाए।
विज्ञापन



इसके साथ ही समायोजन न हो पाने तक 15 हजार मानदेय दिया जाए। नवीनीकरण प्रक्रिया को हर हाल में समाप्त कर दिया जाए। मानदेय भुगतान परिषदीय शिक्षकों की भांति प्रपत्र नौ के आधार पर करे। प्रेरकों का आकस्मिक अवकाश व महिला प्रेरकों की प्रसूति अवकाश प्रदान किया जाए। प्रेरकों के सभी लोक शिक्षा केंद्रों को मॉडल लोक शिक्षा केंद्र बनाया जाए। इस अवसर पर जिला प्रभारी उदयभान, रामहित चौहान, बालगोविंद मौर्य, प्रेमनारायण पांडेय, रामचरन, सुनील यादव, सुभाष मौर्य, योगेश श्रीवास्तव, दुुर्गेश सिंह, हनुमान प्रसाद, लालजी प्रसाद, आनंद स्वरूप त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed