{"_id":"6219158ccddd33068f3dc6a4","slug":"buldozar-destroyed-on-profit-on-sin-khalilabad-news-gkp428155258","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाप की कमाई पर चल रहा बुलडोजर : मनोज तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाप की कमाई पर चल रहा बुलडोजर : मनोज तिवारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाप की कमाई पर चल रहा बुलडोजर : मनोज तिवारी
फोटो एक टीसी एक सिंगल
सूबे में सरकार बनने पर किसानों को सिंचाई के लिए मिलेगी मुफ्त बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा/ संतकबीरनगर। भाजपा दिल्ली प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं सिनेस्टार सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं करती है। एक समान सभी गरीबों की मदद करती है। बुलडोजर उसी पर चल रहा है, जिन्होंने जनता की गाढ़ी कमाई लूटा और पाप की बदौलत अकूत संपत्ति एकत्र किया है।
शुक्रवार को क्षेत्र के शंकरपुर में स्थित एक इंटर कॉलेज के प्रांगण में भाजपा प्रत्याशी गणेश चौहान के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए तिवारी ने कहा कि विकास के लिए योगी और मोदी को चुनना जरूरी है। अन्य पार्टियां लोगों के साथ भेदभाव करते हुए जातिवाद की राजनीति करती हैं। अपने 34 मिनट के भाषण के दौरान उन्होंने भाजपा की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि 2017 में जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में बनी तो अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा। गरीबों को आवास, पेंशन, शौचालय और मुफ्त अनाज मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 2022 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो किसानों के खेत की सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त, इंटर पास कर स्नातक में जाने वाली बेटियों को स्कूटी, प्रदेश के दो करोड़ युवाओं को स्मार्टफोन दिया जाएगा। भाषण के दौरान बीच-बीच में अपने भोजपुरी गीतों के माध्यम से भोजपुरी सिनेमा स्टार ने कहा कि पूर्वांचल मेरा परिवार है। युवाओं के लिए ग्राम पंचायत में जिम और खेल का मैदान बनाया जाएगा। सभा को राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद ने भी संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी गणेश चंद्र चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव, विधानसभा क्षेत्र धनघटा के चुनाव प्रभारी दिवाकर मिश्र, फतेह बहादुर उर्फ जोखई सिंह, पौली ब्लॉक के प्रमुख राम मिलन यादव आदि मौजूद थे।