फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Building work incomplete, refusal to take handover

संत कबीर नगर: भवन के कार्य अपूर्ण, हैंडओवर लेने से इन्कार

Sun, 19 Feb 2023 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 19 Feb 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Building work incomplete, refusal to take handover
पौली के शिव बखरी गांव के पास मिर्नाणाधीन सीएचसी का निरीक्षण करते सीएमओ।संवाद
पौली और शिवबखरी में निर्माणाधीन सीएचसी के भवन सीएमओ ने किया निरीक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बेलहर और पौली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन बन रहा है। अब इसे विभाग को हैंडओवर किया जाना है। भवन हैंडओवर लेने से पहले सीएमओ ने रविवार को पौली के शिवबखरी में बन रहे सीएचसी पर पहुंचे तो वहां कार्य पूर्ण नहीं मिला। सीएमओ ने कार्य पूर्ण होने पर ही भवन हैंडओवर करने की बात कही।
जिले में नौ ब्लॉक हैं। खलीलाबाद, मेंहदावल, सेमरियावां, नाथनगर, हैंसर और सांथा ब्लॉक में सीएचसी अपने भवन में है। पौली और बेलहर के शिवबखरी में सीएचसी का अपना भवन नहीं है। बेलहर में ग्राम पंचायत के भवन में सीएचसी का संचालन होता है, जबकि पौली के सीएचसी का संचालन पीएचसी शनिचरा बाजार में किया जाता है।
विज्ञापन

बेलहर के कड़जवनिया और पौली के शिवबखरी में सीएचसी का निर्माण चल रहा है। सीएमओ डॉ. अनिरूद्ध सिंह ने रविवार को पौली के शिवबखरी में बने सीएचसी पर पहुंचे। सीएमओ ने बताया कि भवन पूरी तरह से तैयार नहीं है। वहां पर मौजूद मजदूरों ने बताया कि एक माह से काम बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ का कहना है कि भवन में विद्युत वायरिंग, दरवाजा समेत अन्य कार्य बाकी हैं। करीब 30 प्रतिशत तक कार्य पूर्ण नहीं हुए हैं। इसके लिए कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए हैं कि कार्य पूर्ण करने के बाद ही भवन को हैंडओवर करें। उन्होंने बताया कि इसी तरह से बेलहर में भी सीएचसी भवन अधूरा है। इस दौरान विभागीय जूनियर इंजीनियर राजेश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed