{"_id":"5fca6afe8ebc3ecf674fd3d1","slug":"build-road-in-new-year-khalilabad-news-gkp3756345123","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल में क्षेत्र को मिलेंगी कई सड़कें, लोक निर्माण विभाग ने शासन को भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल में क्षेत्र को मिलेंगी कई सड़कें, लोक निर्माण विभाग ने शासन को भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षतिग्रस्त हो चुकी सड़कों के मरम्मत और गांवों को जोड़ने के लिए नई सड़क के निर्माण का सौगात नए साल में क्षेत्र को मिलने वाली है। इसके लिए शासन ने लोक निर्माण विभाग से प्रस्ताव मांगा है।
हैंसर बाजार, कटार मिश्र मार्ग, प्रजापितपुर- गाईबसंतपुर मार्ग, क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इन सड़कों के निर्माण की मांग काफी दिनों से हो रही है। लेकिन अब तक मांगें पूरी नहीं हो सकी है। प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री और क्षेत्रीय विधायक श्रीराम चौहान ने इन सड़कों के निर्माण व मरम्मत के लिए शासन को पत्र भेजा है। जिस पर शासन ने सड़कों का प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग से मांगा है। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता रामजीत प्रसाद ने बताया कि जिले के तीनों विधायक अपने अपने इलाके के 250 आबादी वाले गांवों को जोड़ने वाले मार्गों के निर्माण की मांग शासन से किया था। जिस पर शासन द्वारा जिले में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़कों का प्रस्ताव मांगा है। जिसे तैयार करके जल्द शासन को भेज दिया जाएगा। उसके बाद शासन से मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। अधिशाषी अभियंता ने कहा कि सब कुछ ठीक रहा तो नए साल कई गांवों में सड़कों का निर्माण शुरू हो जाएगा।