{"_id":"620d30255d4c9e54115c6f42","slug":"bugdut-was-problam-fire-station-creature-khalilabad-news-gkp4271555113","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनघटा और मेंहदावल में बन रहे अग्निशमन केंद्र के निर्माण में बजट बना रोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनघटा और मेंहदावल में बन रहे अग्निशमन केंद्र के निर्माण में बजट बना रोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनघटा और मेंहदावल में बन रहे अग्निशमन केंद्र के निर्माण में बजट बना रोड़ा
- धनघटा के सिरसी में और मेंहदावल के भरवलिया पांडेय में बन रहा अग्निशमन केंद्र
- सिरसी में एक साल से और भरवलिया में छह महीने से ठप पड़ा है निर्माण कार्य
- गर्मी के मौसम में बढ़ जाती है आग की घटनाएं, काबू पाने में करनी पड़ती है कड़ी मशक्कत
इंद्रेश यादव/तारेश सिंह
धनघटा/ मेंहदावल। बजट के अभाव में धनघटा और मेंहदावल तहसील क्षेत्र में बन रहा फायर स्टेशन का निर्माण कार्य एक साल से ठप पड़ा है। कार्यदायी संस्था ने बजट की मांग की, लेकिन बजट नहीं मिल पा रहा है। इधर गर्मी का मौसम आ रहा है और आग की घटनाएं घटती हैं। ऐसे में यदि फायर स्टेशन समय से बन कर तैयार हो जाता तो आग की घटनाओं पर काबू पाना आसान होता।
धनघटा प्रतिनिधि के अनुुुुुसार तहसील क्षेत्र के सिरसी में अग्निशमन केंद्र भवन की आधारशिला 10 अक्तूबर 2019 को प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री श्रीराम चौहान ने रखी थी। इसकी लागत करीब 7.20 करोड़ है। एक साल में निर्माण कार्य पूर्ण करना था, लेकिन बजट की कमी से एक साल से कार्य ठप पड़ा है। सिरसी निवासी महेंद्र नाथ राय, राम भजन, लक्ष्मीकांत, योगेंद्र और भूपेंद्र आदि का कहना है कि निर्माण कार्य करीब तीन महीने तक चला। उसके बाद कार्यदायी संस्था ने धन न होने की बात कहते हुए कार्य बंद कर दिया। भवन की दीवार आधी भी तैयार नहीं हुई। तभी से निर्माण कार्य बंद पड़ा हुआ है। गांव वालों का कहना है कि गर्मी के मौसम में क्षेत्र में आए दिन आग लगने की घटनाएं घटती हैं। आग पर काबू पाने के लिए जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंचती है, तब तक सब कुछ जलकर नष्ट हो जाता है। सिरसी में अग्निशमन केंद्र बन जाने से तहसील क्षेत्र में लगने वाली आग की घटनाओं पर नियंत्रण पाना आसान होता है। इतना ही नहीं आग लगने का प्रमुख कारण इस क्षेत्र में खींचे गए विद्युत तार है, जो गर्मी के मौसम में तेज हवा चलने पर जमीन पर गिर जाते हैं और खेत, खलिहान और मकान आग से धू-धू कर जलने लगते हैं। घाघरा नदी की तलहटी में अधिकतर गांवों के लोग छप्पर में गुजर-बसर करते हैं। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के अवर अभियंता रवि खरवार ने बताया कि फायर स्टेशन की लागत 7.20 करोड़ है। जबकि अभी तक 1.80 करोड़ ही मिला है। करीब डेढ़ साल से बजट ही नहीं मिला। जिसकी वजह से निर्माण कार्य बंद है। बजट की मांग की गई है। जैसे ही बजट मिलेगा, निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार तहसील क्षेत्र में भरवलिया पांडेय में फायर स्टेशन का निर्माण शुरू हुआ था। करीब नौ करोड़ की लागत से निर्माण कार्य होना है। बजट की कमी की वजह से करीब छह महीने से काम बंद पड़ा है। इस केंद्र के सहारे मेंहदावल, सांथा और बेलहर कला ब्लॉक के गांवों में लगने वाली आग की घटनाओं पर काबू पाया जा सकेगा। ऐसी उम्मीद क्षेत्र के लोगों को हैं, लेकिन निर्माण कार्य पूूूरा नहीं होने से लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर रहा है। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के अवर अभियंता चंद्रशेखर ने बताया कि फायर स्टेशन के निर्माण की लागत नौ करोड़ निर्धारित है। अभी तक 2.66 करोड़ बजट मिला है। बजट की अनुपलब्धता की वजह से छह महीने से निर्माण ठप है। वैसे बजट की मांग शासन से की गई है। जैसे ही बजट मिलेगा, कार्य शुरू करा दिया जाएगा। यदि बजट समय से मिला होता तो एक साल के भीतर ही कार्य पूरा हो गया होता। संवाद
विज्ञापन
इंसेट
धनघटा के सिरसी और मेंहदावल के भरवलिया पांडेय में फायर स्टेशन का निर्माण हो रहा है। यह सच है कि निर्माण कार्य ठप पड़ा है। कार्यदाई संस्था ने बजट नहीं प्राप्त होने की वजह बताया है। कार्यदाई संस्था की जो मांगे है,उसके संबंध में शासन को पत्र भेजकर अवगत करा दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही कार्यदाई संस्था की समस्याएं दूर हो जाएगी और कार्य तेजी के साथ शुरू हो जाएगा।
- डॉक्टर कौस्तुभ,एसपी
शोभित कुुमार पांडेय