{"_id":"616db15c9a0fea3ebf30e6b3","slug":"bsp-workers-meeting-khalilabad-news-gkp413344140","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा में ही सर्व समाज का हित सुरक्षित : आफताब आलम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा में ही सर्व समाज का हित सुरक्षित : आफताब आलम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा में ही सर्व समाज का हित सुरक्षित : आफताब आलम
खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र के बसपा कार्यकर्ताओें की बैठक हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बहुजन समाज पार्टी के खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को खलीलाबाद शहर के एक होटल में जिलाध्यक्ष धर्मदेव प्रियदर्शी की अध्यक्षता में हुई। इसमें बसपा के खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र के प्रभारी आफताब आलम उर्फ गुड्डू ने कहा कि बसपा में ही सर्व समाज का हित सुरक्षित है।
उन्होंने कहा कि बसपा का एक-एक कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री मायावती जी के दिशा निर्देश पर पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए जीन जान लगा देगा। उन्होंने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव 2022 में सूबे में मायावती जी के नेतृत्व में बसपा की सरकार बनेगी। आम जनता बसपा की ओर आशा भरी निगाह से देख रही है। ऐसे में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। आलम ने कहा कि कि राजनीति में ठेकेदारी करने के लिए नहीं आया हूं। अभी जनसमस्याओं तथा विकास के मुद्दों को लेकर जनता के बीच में आया हूं और उन्हीं मुद्दों के साथ चुनाव लडूंगा। उन्होंने कहा कि खलीलाबाद क्षेत्र काफी पिछड़ा हुआ है। यहां विकास कार्य ठप हो गए हैं। ऐसे में यहां के लोगों की समस्याओं का समाधान कराना प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर झिनकान प्रसाद, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अब्दुल अजीम, कुलदीप मिश्रा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।