फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ant Kabir Nagar Vidhan Sabha Election 2022: BSP Announced Candidates for Three Seats

UP Election 2022: बसपा ने तीनों सीटों के लिए की प्रत्याशियों की घोषणा, खलीलाबाद से आफताब आलम पर लगाया दांव

Sat, 05 Feb 2022 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 05 Feb 2022 11:18 PM IST
सार

खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए गए आफताब आलम करीब 21 साल से बसपा से जुड़े हैं। वे मूल रूप से गोरखपुर जिले के भटहट ब्लॉक के परसौना गांव के निवासी हैं।

विज्ञापन
ant Kabir Nagar Vidhan Sabha Election 2022: BSP Announced Candidates for Three Seats
खलीलाबाद विधानसभा से बसपा प्रत्याशी आफताब आलम। - फोटो : KHALILABAD

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी ने शनिवार को जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। खलीलाबाद से आफताब आलम, मेंहदावल से मोहम्मद ताबिश खां व धनघटा सुरक्षित सीट से संतोष बेलदार को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन


खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए गए आफताब आलम करीब 21 साल से बसपा से जुड़े हैं। वे मूल रूप से गोरखपुर जिले के भटहट ब्लॉक के परसौना गांव के निवासी हैं। गोरखपुर से ही पहली बार जिला पंचायत सदस्य चुने गए थे। वर्ष 2017 में पिपराइच विधानसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर पहली बार विधानसभा चुनाव में उतरे थे, लेकिन चुनाव हार गए थे। इसके बाद 2019 में लोकसभा चुनाव में सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज से चुनाव लड़े। यहां भी हार का सामना करना पड़ा। उन्हें अब खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी बनाया गया हैं।
विज्ञापन


बसपा ने मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक मोहम्मद ताबिश खां को प्रत्याशी बनाया है। वह सांथा ब्लॉक क्षेत्र के सिकरी गांव के निवासी हैं। वर्ष 2007 में विधानसभा क्षेत्र खेसरहा से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर पहली बार चुनाव लड़े थे और विधायक बने थे। 2012 के विधानसभा चुनाव में टिकट से वंचित रहने के कारण चुनाव नही लडे़। 2017 के विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम से से चुनाव लड़े। पुन: 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा ने मोहम्मद ताबिश खां को प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनघटा विधानसभा क्षेत्र से संतोष बेलदार को बसपा ने प्रत्याशी घोषित किया है। विकास खंड हैसर बाजार के भरवल परबता गांव निवासी संतोष बेलदार वर्ष 2015 के पहले मुंबई में रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते थे। 2015 में गांव से अपनी पत्नी को प्रधान पद का चुनाव लड़ाए थे, जिसमें विजय हासिल हुई। 2015 से गांव पर ही रहकर ग्राम पंचायत स्तर की राजनीति करते हुए भारतीय जनता पार्टी से जुड़ गए थे। करीब एक माह पूर्व भाजपा छोड़कर बसपा में शामिल हो गए। विधानसभा चुनाव में बसपा ने इन्हें अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

मेंहदावल विधानसभा से बसपा प्रत्याशी मोहम्मद ताबिश खां।संवाद

मेंहदावल विधानसभा से बसपा प्रत्याशी मोहम्मद ताबिश खां।संवाद- फोटो : KHALILABAD

 

धनघटा विधानसभा से बसपा प्रत्याशी संतोष बेलदार।संवाद

धनघटा विधानसभा से बसपा प्रत्याशी संतोष बेलदार।संवाद- फोटो : KHALILABAD

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed