{"_id":"61aa5fcd1d9b47392c2ccce7","slug":"bsf-jawan-killed-in-accident-khalilabad-news-gkp4185835154","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बीएसएफ के जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बीएसएफ के जवान की मौत
विज्ञापन
हादसे में बीएसएफ के जवान की मौत
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के महुई गांव के पास शुक्रवार की शाम को सड़क पार करते दौरान कार की चपेट में आने से बीएसएफ जवान की मौत हो गई। मौके पर जुटे लोगों ने कार चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
कोतवाली क्षेत्र के सिहाड़ी गांव निवासी 47 वर्षीय रामवृक्ष यादव बीएसएफ में तैनात थे। वर्तमान में श्रीनगर में उनकी तैनाती थी। वह छुट्टी पर घर आए थे। शुक्रवार की शाम को बाजार करने बाइक से महुई गए थे। बाइक को सड़क के किनारे खड़ी करके दूसरी तरफ पैदल जा रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार से गुजरी कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में बीएसएफ जवान घायल हो गए। घटना देखकर आस-पास मौजूद लोग जुट गए और कार समेत चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। इधर लोग घायल को प्राइवेट वाहन से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दो भाइयों में रामवृक्ष बड़े थे। उनके पिता मुन्नीलाल सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। घटना से पीड़ित पत्नी ऊषा देवी और दोनों बेटे व इकलौती बेटी का रो-रो कर बुरा हाल था। छोटे भाई राम प्रसाद यादव गमगीन थे।