फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   BSA teachers hoop

शिक्षकों ने बीएसए को घेरा

Mon, 21 Dec 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर Updated Mon, 21 Dec 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
 पदोन्नति प्राप्त शिक्षकों ने प्रोन्नति वेतनमान को लेकर सोमवार को विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले बीएसए का घेराव किया।
विज्ञापन

शिक्षकों ने बीएसए से तत्काल पदोन्नति वेतन मान जारी करने की मांग की। करीब आधे घंटे तक शिक्षकों और बीएसए के बीच वार्ता चली। बाद में बीएसए के आश्वासन पर शिक्षक माने और घेराव समाप्त किया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद चौधरी और महामंत्री केशरी लाल ने कहा कि विगत जुलाई माह से लेकर नंवबर तक संगठन ने बार बार निवेदन किया कि जनवरी 2015 में पदोन्नति प्राप्त शिक्षकों का पदोन्नति वेतनमान लगवाया जाए, लेकिन कार्यालय  द्वारा लगातार हिलाहवाली की जा रही है।
विज्ञापन

कभी चुनाव, कभी अन्य कार्यों को बताकर यह वादा किया गया कि नवंबर माह के साथ दिसंबर माह में पदोन्नति वेतनमान मिल जाएगा। दिसंबर माह में पदोन्नति वेतनमान नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

 अगर पदोन्नति वेतन मान नहीं दिया गया तो शिक्षक स्कूलों में तालाबंदी करने को मजबूर होंगे। करीब आंधे घंटे तक बीएसए और शिक्षकों के बीच वार्ता चली।
बाद में बीएसए ने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि ब्लॉकों से सूची मंगा ली गई है। उसको लेखा विभाग में भेजा जा रहा है। बीएसए के आश्वासन के बाद शिक्षक मान गए और घेराव समाप्त किया।

 इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मारकंडेय राय, ब्लॉक अध्य्ष साकेत राय, सुरेश मौर्य, राजेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, रामलाल मधुकर, चंद्रेश कुमार, रामशंकर, अरविंद, हरिशचंद, पारसनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed