फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   BSA is responsible if teachers are missing from schools

संत कबीर नगर: स्कूलों से शिक्षक गायब तो बीएसए जिम्मेदार

Sat, 18 Feb 2023 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 18 Feb 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
BSA is responsible if teachers are missing from schools
age No : 6कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करती प्रभार
समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री दिखीं सख्त, बोलीं-आवास योजना से अपात्र किए गए लोगों की फिर हो जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। ग्राम्य विकास विभाग की राज्य मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम शनिवार को कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में तेवर में दिखीं। सख्त लहजे में कहा कि थानों में दलाली बंद होनी चाहिए। परिषदीय स्कूलों में ठीक से पढ़ाई हो। नियमित स्कूलों की जांच हो। यदि शिक्षक स्कूल नहीं आते हैं तो उसकी जिम्मेदारी बीएसए की होगी।
प्रभारी मंत्री सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के बारे में पूछताछ की तो प्रभारी परियोजना निदेशक (डीआरडीए) जीशान रिजवी ने बताया कि 12,301 आवास का लक्ष्य है। अब तक 7597 लाभार्थियों को प्रथम किस्त दी गई है। विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी ने पात्रता की जांच के नाम पर गरीबों के आवास काट देने का मुद्दा उठाया। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि पुरानी सूची से मिलान कर लिया जाए। स्पेशल टीम बना कर फिर से पात्रता की जांच करा ली जाए।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि मेंहदावल क्षेत्र के थरौली गांव के लोग उनके घर देवरिया तक आवास की शिकायत लेकर पहुंच गए थे। इस गांव की जांच मौके पर जाकर खुद परियोजना निदेशक करें। सीएमओ से स्वास्थ्य सेवाओं और आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछताछ की। कहा कि 2011 की जनगणना में जिनका नाम नहीं है, उनका श्रमिक में रजिस्ट्रेशन कराकर कार्ड बनवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने सांसद से पूछा कि आप सांसद आदर्श गांव में कितनी बार गए हैं। सांसद प्रवीण निषाद ने बताया कि सांसद आदर्श गांव में गए भी हैं और चौपाल भी लगाई है। सांसद आदर्श गांव जिगिना में टंकी से पानी की आपूर्ति नहीं हो पाने की शिकायत दर्ज कराई। सांसद ने इस साल बयारे गांव का चयन करना बताया।
प्रभारी मंत्री ने सीडीओ को निर्देश दिए कि छह महीने के भीतर सांसद आदर्श गांव में सभी सरकारी योजनाएं पहुंच जानी चाहिए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सबसे पहले वह गांवों की जांच करेंगी। गांवों में सफाई कर्मी जाएं और कार्य करें। उन्हाेंने सीओ सदर से कहा कि बरदहिया चौकी प्रभारी की शिकायत मिली है कि छोटे-छोटे व्यापारियों से वसूली कर रहे हैं । इसे रोका जाए। कांदू, कसौधन और गोड़ जाति का प्रमाणपत्र जिन्हें जारी हुआ है, उसके परिवार के लोगों को भी जारी किया जाए। प्रभारी मंत्री ने डीएफओ से कहा कि पूर्व में उनके जरिए पौध लगवाए गए थे,जो सूख गए है। पौधों की देखभाल ठीक ढंग से कराएं।

...
सरेंडर करना पड़ेगा पंचमुखी मंदिर के विकास के लिए मिला बजट
प्रभारी मंत्री ने पर्यटन अधिकारी से योजनाओं के बारे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि मेंहदावल के पंचमुखी मंदिर की कार्ययोजना करीब ढाई करोड़ की बनी है। बजट सिर्फ 52. 85 लाख ही जारी हुआ। ऐसे में कम रकम की वजह से काम हो पाना संभव नहीं है। यह रकम शासन को सरेंडर करनी पड़ेगी। विधायक मेंहदवाल ने प्रभारी मंत्री को कार्य को अनिवार्य बताते हुए बजट जारी कराने की मांग की। प्रभारी मंत्री ने कोटे की निरस्त होने वाली दुकानों को समूह की महिलाओं को आवंटित कराने के निर्देश दिए। सभी अधिकारियों को चेताया कि ठीक से काम करें। उनके हर काम की निगरानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed