फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   brick field owners demanded withdrawal of increased tax

भट्ठों पर लगे कर को वापस ले सरकार : रवि उदय

Sun, 06 Mar 2022 10:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 10:50 PM IST
विज्ञापन
brick field owners demanded withdrawal of increased tax
भट्ठों पर लगे कर को वापस ले सरकार : रवि उदय
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिला ईंट निर्माता समिति के अध्यक्ष रवि उदय पाल और उपाध्यक्ष राम अशीष उपाध्याय ने कहा कि सरकार के मनमाने रवैये के खिलाफ दिल्ली में आठ मार्च को धरना दिया जाएगा। वे रविवार को खलीलाबाद स्थित अपने कैंप कार्यालय पर पत्रकार वार्ता कर रहे थे।

रवि उदय पाल ने कहा कि जीएसटी काउंसिलिंग की 45वीं बैठक में ईंट भट्ठों की लाल ईंटों पर प्रस्तावित कर दर को बिना इनपुट के 01 प्रतिशत से बढ़ाकर 06 प्रतिशत तथा इनपुट क्लेम पर 05 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत वृद्धि कर दिया है। इसके साथ ही सरकार ने कोयले की दर में बेतहाशा वृद्धि कर दी है। इससे ईंट महंगी हो गई है। एनसीआर में ईंट भट्ठों को बंद करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में आठ मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दिया जाएगा। इसमें पूरे देश के ईंट भट्ठा मालिक शामिल होंगे। जिले से भी काफी संख्या में भट्ठा मालिक शामिल होंगे। उपाध्यक्ष राम अशीष उपाध्याय ने कहा कि पिछले वर्ष से इस वर्ष कोयला का दाम काफी बढ़ गया है। ऐसी परिस्थिति में ईंट भट्ठा चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने सरकार से बढ़ी हुई दर को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed