फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   break on polio programme

‘कोरोना’ ने लगाया पल्स पोलियो अभियान पर ब्रेक

Mon, 14 Sep 2020 10:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
break on polio programme
‘कोरोना’ ने लगाया पल्स पोलियो अभियान पर ब्रेक
विज्ञापन

20 सितंबर से शुरू होना था अभियान, बढ़ते मरीजों के चलते लगी रोक
जनवरी 2020 के बाद से ही ठप है पल्स पोलियो अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोरोना महामारी के चलते न सिर्फ आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुईं हैं, बल्कि पोलियो के खिलाफ चल रही मुहिम पर भी इसका असर पड़ा है। शासन ने 20 सितंबर से पल्स पोलियो अभियान शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसकी तैयारी भी शुरू हो गई थी लेकिन एक बार फिर इस अभियान पर ब्रेक लग गया है। कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए शासन ने अगले आदेश तक अभियान पर रोक लगा दी है।

पोलियो मुक्त भारत मुहिम के तहत वर्ष में चार बार पल्स पोलियो अभियान चलाया जाता है। जनवरी 2020 में यह अभियान चलाया गया लेकिन इसके बाद कोरोना महामारी ने दस्तक दे दी। इसके बाद लॉकडाउन लागू हो गया और यह अभियान रुक गया। इस अभियान में लगी टीमों की ड्यूटी कोविड-19 के सर्वे व सैंपलिंग में लगा दी गई। इस बीच शासन ने 20 सितंबर से पल्स पोलियो अभियान चलाने के निर्देश दिए। शासन के निर्देश मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारी तैयारियों में जुट गए। माइक्रो प्लान बनाने के लिए बैठकों का दौर शुरू हो गया। अभी तैयारी चल ही रही थी कि पल्स पोलियो अभियान को रोकने का आदेश जारी कर दिया गया। इस संबंध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के महाप्रबंधक नियमित टीकाकरण डॉ. मनोज कुमार शुक्ला ने मुख्य चिकित्साधिकारियों को भेजे पत्र में कहा कि भारत सरकार ने 20 सितंबर से पल्स पोलियो अभियान शुरू करने के निर्देश दिए थे, लेकिन प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ने से इस अभियान को रोकने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि पल्स पोलियो अभियान को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान की तैयारियां पूरी कर ली गईं थीं, लेकिन अब इस अभियान को स्थगित करने का आदेश प्राप्त हुआ है। आगे जब शासन की अनुमति मिलेगी तो अभियान शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed