फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   BRC Menhdavl break the lock of tax evasion 

मेंहदावल बीआरसी का ताला तोड़ कर चोरी

Sun, 11 Oct 2015 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो संतकबीरनगर Updated Sun, 11 Oct 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
 ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शुक्रवार की रात चोर  बीआरसी भवन के दरवाजे का ताला तोड़कर करीब एक लाख का सामान उठा ले गए।
विज्ञापन


शनिवार को घटना की जानकारी होने पर शिक्षा विभाग कर्मियों में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ सहसमन्वयक हरगोविंद पांडेय ने मामले की तहरीर थानाध्यक्ष को देकर कार्रवाई करने की मांग की।


सहसमन्वयक ने बताया कि शनिवार को सुबह बीआरसी पर कार्यरत सभी शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी पहुंचे। कार्यालय में सामान इधर-ऊधर बिखरे हुए मिले।

भवन के पूरब दिशा में लगी हुई खिड़की भी खुली मिली।  चोर एक इनवर्टर के साथ दो हजार-हजार बोल्ट क्षमता  की बैटरी, तीन कंप्यूटरों का मानीटर, सीपीयू, माऊस, कीबोर्ड व प्रिंटर उठा ले गए। इसके साथ बीआरसी मुख्यालय पर लगा हुआ आलमारी भी खुला मिला।

सहसमन्वयक ने कहा कि इन कंप्यूटरों के गायब हो जाने से इसमें इकट्ठा की गई ब्लॉक के प्राथमिक शिक्षा से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां व शैक्षिक सूचनाएं भी गायब हो गई हैं। सहसमन्वयक ने कहा कि इसकी सूचना मुकामी पुलिस को देने के साथ विभागीय अधिकारियों को भी दे दी गई है। एसओ लालबचन धुसिया ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed