{"_id":"65a18bbd530f1270ef018d94","slug":"boy-body-dug-out-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-8177-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कब्र से निकाला बच्चे का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कब्र से निकाला बच्चे का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Sat, 13 Jan 2024 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 13 Jan 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
एक माह पूर्व अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई थी मौत
डीएम के आदेश पर कब्र से निकाला गया शव
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र के जब्बार गांव निवासी पांच वर्षीय बच्चे का शव पुलिस ने शुक्रवार को कब्र खोद कर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक माह पूर्व अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बच्चे की मौत हो गई थी। परिजनों ने शव को दफना दिया था। पिता कहीं बाहर रहते थे। मामले की जानकारी जब पिता को हुई तो करीब 15 दिन पूर्व उन्होंने मेंहदावल पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
मेंहदावल थाना क्षेत्र के जब्बार निवासी पंचम का पांच वर्षीय पुत्र गांव के ही किसी परिवार का गौना कराने एक माह पहले विसौवा चौकी क्षेत्र के भठवा गांव आया था। जहां अज्ञात कार की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। लोग बिना पुलिस को सूचना दिए शव अपने साथ लेकर वापस गांव जब्बार पहुंच गए। पिता पंचम रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहते हैं। शव घर पर पहुंचने के बाद चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने शव को दफना दिया। करीब 15 दिन पूर्व पिता अपने घर आए और मामले में कार्रवाई को लेकर पुलिस को तहरीर दी।
थानाध्यक्ष विजय कुमार दूबे ने बताया कि करीब एक माह पूर्व विसौवा चौकी क्षेत्र के जब्बार गांव निवासी एक पांच वर्षीय बच्चे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। इससे उसकी मृत्यु हो गई थी। शव को परिजनों ने जमीन में दफना दिया था। 15 दिन पहले मृतक के पिता पंचम ने पुलिस को तहरीर दी, जिस पर अभियोग अज्ञात वाहन के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए जिलाधिकारी से अनुमति मांगी गई थी। अनुमति मिलने के उपरांत शव का पोस्टमार्टम कराया जाना था। इसके लिए दफन किए गए बच्चे का शव कब्र से निकाला गया। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।