फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   booster dose of 530 people

530 कर्मियों और बुजुर्गों को लगा बूस्टर डोज

Mon, 10 Jan 2022 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
booster dose of 530 people
जिलाअस्पताल के एमसीएच विंग में कोविड का बुस्टर डोज लगवाते हुए।संवाद - फोटो : KHALILABAD
530 कर्मियों और बुजुर्गों को लगा बूस्टर डोज
विज्ञापन

- जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी, पीएचसी पर लगा शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। फ्रंटलाइन वर्कर और 60 साल की उम्र पार कर चुके लोगों को सोमवार से कोरोना से बचाव के लिए बूस्टर डोज लगाने का अभियान शुरू हुआ। इस दौरान एमसीएच विंग समेत सभी सीएचसी और पीएचसी पर शिविर लगा। जहां पर कर्मियों और बुजुर्गों ने उत्साह के साथ बूस्टर डोज लगवाया। इस दौरान कुल 530 को बूस्टर डोज लगाया गया।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि सोमवार से फ्रंटलाइन वर्कर और 60 वर्ष की उम्र पार कर चुके लोगों को कोरोना टीकाकरण का बूस्टर डोज लगाया जा रहा है। जिसके क्रम में सीएचसी खलीलाबाद, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी मलौली, सीएचसी नाथनगर, पीएचसी पौली, पीएचसी बेलहर कलां, पीएचसी बघौली, एमसीएच विंग, नगरीय स्वास्थ्य केंद्र मगहर पर शिविर लगा। जहां पर फ्रंटलाइन वर्कर और 60 साल की उम्र पार कर चुके लोगों को बूस्टर डोज लगाया गया। इस दौरान जिले में कुल 530 लोगों को बूस्टर डोज लगा। इसके साथ ही कारोनारोधी प्रथम व दूसरा डोज लगाने का भी कार्य हुआ। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में एएनएम वंदना द्वारा सीएमओ कार्यालय के लिपिक मनीष मिश्रा, गुलेंद्र यादव, राजकुमार यादव समेत अन्य कर्मियों ने बूस्टर डोज लगवाया।
विज्ञापन

इसी तरह से खलीलाबाद के मंझरिया रेलवे क्रासिंग के पास द माइंडस्केप एकेडमी में फुलेश्वरी देवी राम दौर अग्रहरि फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में 15 से 18 वर्ष के किशोरों को टीका लगाया गया। इस दौरान प्रबंधक व अधिवक्ता श्रवण कुमार अग्रहरि, प्रधानाचार्य विजय कुमार पांडेय, संजय कुमार, अपराजिता सिंह, लक्ष्मी शर्मा, भानुप्रिया, खुशबू गुप्ता, किरन श्रीवास्तव, अभिषेक गुप्ता, स्वर्णिम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली के कुल 40 स्वास्थ्यकर्मियों ने बूस्टर डोज लगवाया। अधीक्षक डॉक्टर यासिर अशरफ खान ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को सोमवार से बूस्टर रोज लगाया जाना था। जिसका शुरुआत प्रयोगशाला सहायक अजय कुमार यादव बूस्टर डोज लगाकर किया गया। उसके बाद 40 स्वास्थ्य कर्मी बूस्टर डोज लिए। उन्होंने बताया कि इसी के साथ तीसरे डोज की शुरुआत हो गई है। अब वरिष्ठ नागरिकों समेत अन्य को भी बूस्टर डोज लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed