फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   boat of bjp get dipped modi-yogi, says raj babbar

भाजपा की नैया डूबो देंगे योगी और मोदी :राजबब्बर

Fri, 12 Jan 2018 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 12 Jan 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
boat of bjp get dipped modi-yogi, says raj babbar
डीघा बाईपास पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करती कांग्रेस महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष । - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
संतकबीरनगर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर का शुक्रवार का गोरखपुर जाने के दौरान खलीलाबाद में डीघा बाईपास और मगहर में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है। कार्यकर्ता जी जान से चुनाव की तैयारियों में लग जाएं। केंद्र और प्रदेश सरकार से लोग ऊब चुके हैं। आने वाले लोक सभा चुनाव में भाजपा की नैया योगी और मोदी ले डूबेंगे।
विज्ञापन


मगहर पुलिस चौकी के पास प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अखंड बहादुर पाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि कांग्रेस शासन काल में बनी योजनाओं को मोदी सरकार बंद कर अपनी योजनाएं लागू कर रही है। इससे आमजन परेशान हैं। जीएसटी, नोटबंदी समेत अन्य फैसलों से देेश की जनता का काफी नुकसान हुआ है। प्रदेश की योगी सरकार विकास के मामले में काफी पीछे हो चुकी है। नौ महीने में प्रदेश के हालत बदतर हो गए हैं। 
विज्ञापन


इस दौरान जफर खान, शाहिद अली, अशफाक खान, नसीम खान, रफीक अहमद खान, संदीप यादव, अख्तर हुसैन समेत अन्य मौजूद रहे। इसी तरह से डीघा बाईपास पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सीख देते हुए कहा कि संघर्ष ही कांग्रेस पार्टी का इतिहास रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ता संघर्ष करे। स्वागत करने वालों में जिला उपाध्यक्ष जवाहर लाल दुबे, अजय सिंह, नूरूल होदा, शांती देवी, अंबिका राय, ओमहरि सिंह, जमील अहमद खान, सत्येंद्र पांडेय, सुनील पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे। इससे पूर्व बस्ती में भी राज बब्बर का स्वागत किया गया। वह लखनऊ से चलकर बस्ती, संतकबीरनगर और गोरखपुर होते हुए मऊ जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed