फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   blow the effigy of Congress candidate

कांग्रेस प्रत्याशी का पुतला फूंका

Thu, 14 Mar 2019 11:23 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 14 Mar 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
blow the effigy of Congress candidate
कांग्रेस प्रत्याशी का पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। बुधवार की रात में कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष परवेज खान को संतकबीरनगर संसदीय सीट से प्रत्याशी घोषित किया गया और बृहस्पतिवार को पार्टी नेतृत्व के फैसले से नाराज कुछ कार्यकर्ताओं ने बनियाबारी में परवेज खान का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पार्टी नेतृत्व से प्रत्याशी बदलने की मांग की।
विज्ञापन

 सेमरियावां के ब्लॉक प्रमुख मुमताज अहमद के नेतृत्व में कुछ कार्यकर्ता बनियाबारी में एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष परवेज खान को लोकसभा का प्रत्याशी बनाने पर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान पार्टी नेतृत्व के निर्णय का विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने परवेज का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने गलत निर्णय लिया है। ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया है जिसे कार्यकर्ता पसंद नहीं करते हैं। पांच साल क्षेत्र में रोहित पांडेय ने कार्य किया है और संगठन को मजबूत किया है। टिकट उन्हें मिलना चाहिए। अगर प्रत्याशी नहीं बदला गया तो चुनाव में विरोध किया जाएगा। विरोध करने वालों में बीडीसी सदस्य जाहिद अली, प्रधान बृजेश चौधरी, श्याम चौधरी, मुस्ताक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed