{"_id":"69825c9b41576434cc09cc66","slug":"blos-are-not-reporting-on-form-6-filled-on-the-portal-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-145436-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पोर्टल पर भरे फार्म छह पर रिपोर्ट नहीं लगा रहे बीएलओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पोर्टल पर भरे फार्म छह पर रिपोर्ट नहीं लगा रहे बीएलओ
Wed, 04 Feb 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
महुली। भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर नए मतदाताओं द्वारा किए जा रहे आवेदन को बीएलओ अपनी रिपोर्ट नहीं लगा रहे हैं। एक पखवाड़ा बीत जाने के बाद भी फार्म 06 के आवेदन बीएलओ पोर्टल पर लंबित हैं। जिस कारण नए बनने वाले मतदाताओं में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बीएलओ की लापरवाही मतदाताओं पर भारी पड़ रही है।
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से ईसीआई पोर्टल पर नए मतदाताओं के लिए आवेदन, संशोधन, विलोपन आदि की व्यवस्थाएं की गई हैं। जहां से प्रत्येक अर्ह मतदाता अपना फार्म 6, 7 और 8 आवश्यकता अनुसार आवेदन कर सकता है। आयोग ने यह भी व्यवस्था की है कि एंड्राइड मोबाइल के जरिए कोई भी व्यक्ति आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न कर आवेदन कर सकता है। उक्त पोर्टल पर आवेदन हो भी रहे हैं। लेकिन बीएलओ स्तर से उक्त आवेदनों को अग्रसारित न किए जाने से मतदाताओं में उहापोह की स्थिति उत्पन्न हो गई है। नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत मड़हाराजा , झिंगुरापार, भगौतीपुर, मानपुर आदि ग्राम पंचायत के दर्जनों मतदाताओं के आवेदनों को बीएलओ द्वारा अग्रसरित नहीं किया गया है। ग्राम पंचायत मड़हा राजा निवासी आरिफ़, नदीम, अब्दुर्रहीम, इबरार आदि ने बताया कि उन्होंने फार्म 06 का आवेदन ईसीआई पोर्टल पर किया है। लेकिन बीएलओ ने अग्रसारित नहीं किया है।
इस संबंध में बीएलओ सरला आजाद और शमशाद ने बताया कि पोर्टल पर हुए ऑनलाइन आवेदनों पर हस्ताक्षर अपलोड नहीं हो पा रहे हैं। जिस कारण इस तरह की समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।