{"_id":"61422e408ebc3e3ebf36ac00","slug":"blood-donation-amar-ujala-foundation-khalilabad-news-gkp409339164","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान कर 21 लोग बने महादानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान कर 21 लोग बने महादानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन और डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को पीडब्ल्यूडी के डाक बंगले पर रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। शिविर में रक्तदान कर 21 लोग महादानी बने। इन सभी को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
शिविर का उद्घाटन डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि रक्तदान महादान है। आज इंजीनियर आरके दत्त की पुण्यतिथि और भारतरत्न इंजीनियर एम विश्वेश्वरैया की जयंती के उपलक्ष्य में डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने रक्तदान कर जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने का कार्य किया है।
इंजी. वीपी सिंह ने कहा कि रक्तदान करने से किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होती है। एक यूनिट रक्त से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। इंजी. सुरेश कुमार ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा समाज सेवा का कार्य है। इंजी. दयानंद प्रजापति और इंजीनियर चंद्रभान कौशिक ने कहा कि कोरोना जैसी बीमारी के दौरान रक्तदान करना और भी पुनीत कार्य है। इंजीनियर भगवान दास और इंजीनियर भूपेंद्र सिंह कश्यप ने कहा कि हर व्यक्ति को वर्ष में एक बार रक्तदान जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन
इनका रहा योगदान
डॉ. निशांत सिंह बघेल, लैब टेक्नीशियन अखिलेश कुमार, सुनीता, भानू यादव, नित्यानंद त्रिपाठी, आनंद कुमार, अभिशेष सिंह, विनोद विश्वकर्मा, अरुन कुमार, अभय कुमार, गरीब उल्ला खां, राम नगीना यादव आदि का सहयोग रहा।
इन्होंने किया रक्तदान
इंजीनियर राजेश कुमार श्रीवास्तव, अनुपमा श्रीवास्तव, वंश बहादुर सिंह, रेनू यादव, रामकुुवेेर चौधरी, सुरेश कुमार, दयानंद प्रजापति, रजनीश गौड़, दिनेश कुमार, अजय कुमार मौर्य, भगवान दास यादव, राघव प्रसाद गौड़, चंद्रभान कौशिक, भूपेंद्र सिंह कश्यप, अरूण कुमार गौड़, अमित खरवार, साविर अंसारी, कृष्ण मुरारी शुक्ला, सुनील कुमार यादव, बबलू मणि त्रिपाठी,रमेश चंद्र,प्रवीण कुमार आदि शामिल रहे।