{"_id":"6a1c82ce29e11849e90b1b94","slug":"blocking-the-road-and-assaulting-fir-against-six-named-and-several-others-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-151401-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रास्ता रोककर मारपीट, छह नामजद समेत कई पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रास्ता रोककर मारपीट, छह नामजद समेत कई पर प्राथमिकी
Mon, 01 Jun 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के सिहटीकर गांव में पुरानी रंजिश में रास्ता रोककर मारपीट और बाद में घर में घुसकर हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर छह नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिहटीकर गांव निवासी चंदन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 मई की रात करीब 10:30 बजे वह गांव के रोहित उर्फ अजय की कार से रोजगार के सिलसिले में परदेश जा रहा था। कार में रोहित, उसकी पत्नी सुमन, गोविंद, उसकी पत्नी मंजू देवी, नितिश और श्यामू भी सवार थे।
आरोप है कि जैसे ही उनकी कार सिहटीकर बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम के पास गांधी के मकान के सामने पहुंची, तभी गांव के प्रदीप, सुग्रीव उर्फ माइकल, द्वारिका, अभिनाश, शिवा और सत्यम अपने सहयोगियों के साथ वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
सभी ने कार को रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए वाहन का दरवाजा खोलकर मारपीट शुरू कर दी।
पीड़ित के अनुसार सूचना पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद वे लोग वहां से घर लौट गए। आरोप है कि इसके बाद नामजद आरोपी लाठी-डंडा और सरिया लेकर चंदन के घर पहुंच गए और घर में घुसकर हमला कर दिया। हमले में चंदन की नाक और बाईं आंख पर गंभीर चोटें आई है। चोट के कारण उसकी आंख से दिखाई देने में भी दिक्कत हो रही है।
मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे विकास और मुस्कान भी घायल हो गए। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। एसओ उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजद आरोपियों तथा अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।