{"_id":"60f5c37e8ebc3e73532b93c9","slug":"block-pramukh-oath-taking-ceremony-today-khalilabad-news-gkp4024820160","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुखों का शपथ ग्रहण आज, तैयारियां पूरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुखों का शपथ ग्रहण आज, तैयारियां पूरीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रमुखों का शपथ ग्रहण आज, तैयारियां पूरीं
नौ ब्लॉकों में शपथ दिलाने के लिए नामित हुए जिलास्तरीय अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। ब्लॉक प्रमुख और बीडीसी सदस्यों को 20 जुुलाई को ब्लॉक मुख्यालयों पर शपथ दिलाई जाएगी। प्रशासन ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सीडीओ अतुल मिश्र ने बताया कि 20 जुलाई को प्रमुख और बीडीसी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सभी नौ ब्लॉक मुख्यालयों पर आयोजित होगा। पूर्वाह्न 11 बजे एक साथ सभी ब्लॉकों पर प्रमुख और बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। हैंसर बाजार ब्लॉक में डीआरडीए के परियोजना निदेशक प्रमोद यादव, पौली ब्लॉक में जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा, नाथनगर ब्लॉक में एसडीएम धनघटा योगेश्वर सिंह, खलीलाबाद ब्लॉक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, बघौली ब्लॉक में उपायुक्त उद्योग राज कुमार शर्मा, सेमरियावां ब्लॉक में एसडीएम सदर राज नारायण त्रिपाठी, बेलहर कला ब्लॉक में भूमि संरक्षण अधिकारी सत्येंद्र त्रिपाठी, मेंहदावल ब्लॉक में एसडीएम मेंहदावल अजय कुमार तिवारी और सांथा ब्लॉक में डीआईओएस गिरीश सिंह शपथ दिलाएंगे। प्रमुख और बीडीसी सदस्यों के शपथ ग्रहण के बाद ब्लॉक मुख्यालयों पर पहली बैठक आयोजित होगी। इसमें प्रमुख, बीडीसी सदस्य और प्रधानगण शामिल होंगे।