{"_id":"618d4d7b501564581d5012bb","slug":"block-level-sports-from-22-khalilabad-news-gkp4159972154","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक स्तरीय बेसिक बालक्रीड़ा प्रतियोगिता 22 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक स्तरीय बेसिक बालक्रीड़ा प्रतियोगिता 22 से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक स्तरीय बेसिक बालक्रीड़ा प्रतियोगिता 22 से
20 नवंबर तक न्याय पंचायत स्तर पर क्रीड़ा प्रतियोगिता होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बीआरसी सेमरियावां पर बृहस्पतिवार को बीईओ ऋषि केश सिंह ने शिक्षकों के साथ बैठक की।
बीईओ ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता को सुचारु रूप से तय समय में संपन्न कराना है। 22 और 23 नवंबर को ब्लॉक स्तरीय रैली की तिथि जनपद से निर्धारित की गई है। शिक्षक 20 नवंबर तक न्याय पंचायत स्तर पर खेल कूद प्रतियोगिता रैली संपन्न करें। न्याय पंचायत स्तर पर चयनित प्रतिभागी की सूची बीआरसी पर उपलब्ध करा दें। न्याय पंचायत के प्रतिभाशाली बच्चे ब्लॉक रैली में प्रतिभाग करेंगे। बच्चों की प्रतिभा पहचान कर निखारने में शिक्षक सही मार्गदर्शन करें। इस बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर शिक्षक संघ, पूर्व एबीआरसी शिक्षक संकुल और प्रधानाध्यापक ने अपने विचार रखे। बैठक में जफीर अली करखी, मो. आजम, शोएब अख्तर, अब्दुर्रहीम, मनोज कुमार अनिल, परमात्मा पाठक, शमीम अहमद, राम निवास, फूल चंद, मेहताब अहमद, राम निहोर, महिपाल, कमाल अहमद, मनोज, इरफान अहमद, सुरजन गोंड, खुर्शीद अहमद आदि मौजूद रहे।