फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   block chief,oth

ब्लॉक प्रमुखों-सदस्यों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

Tue, 20 Jul 2021 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
block chief,oth
ब्लॉक प्रमुखों-सदस्यों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जिले के सभी नौ ब्लॉकों के नवनिर्वाचित प्रमुखों ने मंगलवार को समारोहपूर्वक पद और गोपनीयता की शपथ ली। इन्हें डीएम द्वारा नामित अधिकारियों और फिर प्रमुख ने सदस्यों को शपथ दिलाई। इसके बाद क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें प्रमुखों ने विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं बताईं और वह हर स्तर पर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करने की बात कही। इसी क्रम में समितियों का गठन भी किया गया और विकास का खाका खींचा गया।
खलीलाबाद ब्लॉक सभागार में उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ओपी मिश्र ने ब्लॉक प्रमुख प्रमिला को शपथ दिलाई। प्रमुख ने कहा कि बिना भेद भाव के क्षेत्र का विकास कराया जाएगा। सभी बीडीसी सदस्यों के सम्मान और अधिकार की लड़ाई में कभी पीछे नहीं हटेंगी। सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने सम्मानित सदस्यों को साथ लेकर चलने की जरूरत बताई और विकास कार्यों को गति देकर नया कीर्तिमान स्थापित करने की सीख दी। इस दौरान पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र, नित्यानंद, सुनीता अग्रहरी, उर्मिला त्रिपाठी, राम ललित चौधरी, सतविंदर पाल उर्फ जज्जी, मुरलीधर जायसवाल, अजय शर्मा, महेंद्र पांडेय, घनश्याम दास, विष्णु मिश्रा, रवींद्र यादव, अजय पांडेय, उमाकांत पांडेय, अमित जायसवाल, हृदय नारायण सिंह, उषा पांडेय, विनय मिश्रा, अवधेश सिंह, भोला पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सेमरियावां प्रतिनिधि के अनुसार, एसडीएम राज नारायण त्रिपाठी ने ब्लॉक सभागार में प्रमुख मजहरून्निशा को शपथ दिलाई। इसके बाद प्रमुख ने 121 बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में छह समितियों का गठन भी हुआ। ब्लॉक प्रमुख मजहरून्निशा ने कहा कि बेहतर विकास कर ब्लॉक को मॉडल ब्लॉक बनाया जाएगा। सभी विकास कार्यों प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार का भेदभाव न हो। उन्होंने अपने चार वर्ष के कार्यकाल में सेमरियावां क्षेत्र के विकास की ओर पूरा ध्यान दिया है। इस दौरान वरिष्ठ सपा नेता जयराम पांडेय, पूर्व प्रमुख मुमताज अहमद, सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खां, मोहम्मद अहमद, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, बीडीओ रेनू चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान एडीओ पंचायत शशि भूषण पांडेय, हाजी शब्बीर,शहनाज खां, गजेंद्र पांडेय, संजय सिंह, मुश्ताक अहमद, मुनीर आलम, विरेन्द्र पांडेय, बृजेश पांडेय, राम जी यादव अबूबकर, अफजाल अहमद, अब्दुल हकीम, गुफरान मुनीर, विकास कुमार, अबरार अहमद , शमशाद अली, मुनीर अहमद, निहाल अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बघौली प्रतिनिधि के अनुसार, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने ब्लॉक सभागार में प्रमुख सरिता सिंह को शपथ दिलाई। विधायक राकेश सिंह बघेल ने कहा कि सभी सदस्य आवास प्लस की सूची में शामिल पात्रों को पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने में सहयोग करें। क्षेत्र के विकास को गति देने में प्रमुख को पूरा सहयोग दिया जाएगा। इस दौरान पंचराम गौतम, सतपाल यादव ,कुलदीप सिंह, गिरजेश पाठक , मनीराम यादव, रामाशिव चौधरी, नबीउल्लाह, पिंटू राय, भीम राय, श्याम बहादुर, मु क्यूम, वीरेंद्र यादव, श्याम नरायन, जगदीश यादव, हनुमान चौरसिया, पुष्पा राय, अमरजीत यादव, रामजी, महेश, अर्जुन चौहान, नैमतुल्ला आदि मौजूद रहे।
बेलहर एवं लोहरौली प्रतिनिधियों के अनुुसार, बेलहर विकास खंड मुख्यालय के सभागार में भूमि संरक्षण अधिकारी सत्येंद्र कुमार त्रिपाठी ने प्रमुख भूपेंद्र सिंह को शपथ दिलाई। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि सभी सम्मानित सदस्यों को साथ लेकर चलेंगे और सबसे प्रस्ताव लेकर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया जाएगा। इस दौरान बीडीओ राकेश कुमार,एडीओ पंचायत सभाजीत यादव, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष सेतभान राय,मंडल अध्यक्ष अजित राय,प्रधान संघ के अध्यक्ष विश्वनाथ मौर्या, सीओ अबंरीष भदौरिया, एसओ अनिल दूबे, अभिनव रवि वत्स, देव प्रताप सिंह, समीर सिंह, राजनारायण उर्फ पिंगल सिंह, रामाकांत मौर्या, राधेश्याम यादव, संदीप सिंह, संतोष यादव, राकेश सिंह, रामहित चौहान ,दानिश खान, महेश लोधी, श्रवण यादव आदि मौजूद रहे।
मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार, एसडीएम अजय कुमार तिवारी ने निर्विरोध निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख पुष्पा त्रिपाठी को शपथ दिलाई। प्रमुख ने कहा कि वे विकास खंड को मॉडल विकास खंड बनाना चाहती हैं। इस दौरान विधायक राकेश सिंह बघेल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मंजू सिंह, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह, चंद्रशेखर पांडेय, प्रमुख प्रतिनिधि बसंत तिवारी, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह, एडवोकेट राजेश त्रिपाठी, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि फूलचंद्र चौधरी, अनिल त्रिपाठी, शक्तिमणि त्रिपाठी, सुरेश सिंह, आशीष सिंह, धनंजय सिंह, पूर्व प्रधान अनिल त्रिपाठी, अजय कुमार त्रिपाठी, जगदंबा त्रिपाठी, सूरज तिवारी, अर्जुन यादव, राधेश्याम यादव, दीनानाथ चौधरी,अविनाश सिंह बुलबुल, अरुण सिंह, खुनखुन पांडेय, अनिरुद्ध पांडेय, अजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
सांथा प्रतिनिधि के अनुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश सिंह ने प्रमुख अरविंद कुमार जायसवाल को शपथ दिलाई। इसके बाद हुई क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक में प्रमुख अरविंद जायसवाल ने क्षेत्र पंचायत सांथा के विकास के संकल्प को दोहराया। क्षेत्रीय विधायक राकेश सिंह बघेल,अनिल त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी सौरभ पांडेय, विनोद पांडेय, पूर्व प्रमुख वीरेंद्र कन्नोजिया ,विजय बहादुर पांडेय ,रणबीर पांडेय ,विनोद दूबे, राजेश प्रताप सिंह, अंबरीष तिवारी, सर्वेश तिवारी, अभिषेक रावत ,सरमद खान,सतीश कुमार ,प्रमोद यादव ,अलाउद्दीन खान शंशाक द्विवेदी, अनूप राय आदि मौजूद रहे।
धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार, विकास खंड हैंसर बाजार में डीआरडीए के परियोजना निदेशक प्रमोद यादव ने नव निर्वाचित प्रमुख जयंत्री देवी को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में राज्यमंत्री श्रीराम चौहान पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह उर्फ पहलवान सिंह, रामललित यादव, नरेन्द्र पांडेय, दीपेन्द्र पाल, राजन राय, नीतेश राय, दिलीप राय, अमर राय, शिवप्रसाद आदि मौजूद रहे।
रोसया प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक सभागार में जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने प्रमुख राममिलन यादव को शपथ दिलाई। प्रमुख राममिलन यादव ने कहा कि जिस तरह का प्यार और सम्मान यहां के बीडीसी सदस्य, प्रधान व आम जनता ने दिया, उसको कभी नहीं भूलेंगे। इस मौके पर राज्यमंत्री श्रीराम चौहान, जुबेर अहमद, उमेश सिंह, लालसाहब सिंह, राकेश उर्फ चिक्कन सिंह, शेषनाथ नायक, अक्षय सिंह, कपिलदेव कन्नौजिया, रामबृक्ष कन्नौजिया, सिंटू यादव, गणेश पांडेय , सिंटू पाठक, शंभू यादव, वीरेंद्र यादव, देंवेंद्र यादव, राजेंद्र प्रसाद आजाद, ओमप्रकाश यादव , केशव राजभर, राहत हुसेन, प्रसिद्वनरायन पांडेय, तौहिद, मुन्ना खान, रामबचन यादव आदि मौजूद रहे।

साकार हो रहा सबका साथ, सबका विकास का मंत्र : श्रीराम
धनघटा। नाथनगर ब्लॉक सभागार में एसडीएम योगेश्वर सिंह ने प्रदेश के कृषि विपणन राज्य मंत्री श्रीराम चौहान की मौजूदगी में ब्लॉक प्रमुख रामवृक्ष यादव को शपथ दिलाई। इस अवसर पर राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार तमाम तरह की योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभान्वित कर रही है। इससे सबका साथ, सबका विकास का मंत्र साकार हो रहा। भाजपा जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार को समाप्त करने के मुहिम में लगी हुई है। जिसका असर अब दिख रहा है। पूर्व प्रमुख दिगपाल पाल और गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष सत्यपाल पाल ने कहा कि दलगत की भावना से ऊपर उठकर जनपद के सभी नौजवान उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर रहते हैं। उसी का नतीजा रहा है कि रामवृक्ष यादव प्रमुख चुने गए। बीडीसी सदस्यों के मान सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं होगा। निर्वाचित प्रमुख रामवृक्ष यादव ने कहा कि क्षेत्र के सभी 101 बीडीसी सदस्य एक परिवार की तरह है। सभी क्षेत्रों में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराया जाएगा। संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत चतुर्वेदी ने किया। बीडीओ विजय कुमार पांडेय, एडीओ पंचायत विश्राम प्रसाद, महीप पाल, अजीत सिंह, संतलाल मौर्य, प्रधान राजमन यादव, जिला पंचायत सदस्य रामसिंह यादव, रामदरश यादव, छांगुर यादव, राधेश्याम निषाद, पंकज यादव, रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष यादव, संदीप शुक्ल, दिलीप गौड़, चंद्रदेव शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed