{"_id":"612d16f98ebc3e7a191cb1e7","slug":"block-and-brc-electricity-cut-khalilabad-news-gkp4073625166","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाथनगर ब्लॉक व बीआरसी की बिजली काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाथनगर ब्लॉक व बीआरसी की बिजली काटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाथनगर ब्लॉक व बीआरसी की बिजली काटी
बिजली का बिल जमा न होने से बिजली काटी
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। नाथनगर ब्लॉक और बीआरसी कार्यालय सहित तमाम सरकारी संस्थाओं की विद्युत सप्लाई सोमवार को विद्युत निगम ने काट दी। इन पर विद्युत बिल बकाया होने से यह कार्रवाई की गई है।
विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सोमवार को स्थानीय कर्मचारियों ने कार्रवाई करते हुए ब्लॉक मुख्यालय नाथनगर स्थित बीडीओ कार्यालय व परिसर में बने तमाम आवासों की बिजली काट दी। इसके अलावा नाथनगर स्थित बीआरसी कार्यालय की भी लाइन काट दी गई है। विद्युत कर्मचारियों के अनुसार बीआरसी कार्यालय पर चोरी-छिपे बिजली जलाई जा रही थी। बिजली कर्मियों ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे विद्युत विच्छेदन अभियान के तहत सोमवार को उक्त कार्यालय के अलावा जूनियर हाईस्कूल नाथनगर, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय नाथनगर समेत तमाम कार्यालयों की विद्युत सप्लाई काट दी गई है। बताया गया कि विकास खंड कार्यालय का लगभग तीन लाख 35 हजार तथा बीडीओ आवास पर लगभग डेढ़ लाख विद्युत बकाया है।