{"_id":"5dcc244a8ebc3e5b4754ff21","slug":"blame-on-police-for-biten-two-people-khalilabad-news-gkp32910853","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सगे भाइयों की पीटाई का पुलिस पर आरोप, पुलिस ने किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सगे भाइयों की पीटाई का पुलिस पर आरोप, पुलिस ने किया इंकार
विज्ञापन

- बच्चों के विवाद में दो पक्षों में हुई थी तकरार
- दो बार सगे भाइयों का हुआ मेडिकल जांच, बाद में हुए रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
मेंहदावल। बेलहर कलां थाना क्षेत्र के लोहरसन बाजार निवासी दो सगे भाइयों ने पुलिस पर पीटाई का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस आरोपों को निराधार बता रही है। दोनों भाइयों को दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस थाने लाया गया था। पुलिस ने मारपीट के मामले में दोनों पक्षों को शांतिभंग की आशंका में चालान भी कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लोहरसन बाजार निवासी रिखई व सुभाष पड़ोसी हैं। सोमवार की दोपहर दोनों के परिवार के बच्चों में कुछ विवाद हो गया था। परिवार के बड़ों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया। दोपहर बाद पुन: दोनों परिवारों में कहासुनी के बाद विवाद शुरू हो गया। सूचना पर 112 नंबर और सांथा चौकी के पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्ष को थाने ले गई और शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की। दोनों पक्ष पूरी रात पुलिस की हिरासत में रहे। मंगलवार को पुलिस ने दोनों पक्ष को शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। पुलिस दोनों पक्ष का मेडिकल भी सीएचसी मेंहदावल के चिकित्सक डॉक्टर रंजीत अग्रहरी से कराया। पुलिस कर्मी दोनों पक्ष को लेकर एसडीएम कोर्ट पहुंचे, जहां एक पक्ष एसडीएम के समक्ष प्रस्तुत हुआ तो वहीं दूसरे पक्ष को भी कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करने का एसडीएम ने निर्देश दिया। दूसरे पक्ष के लोगों ने सगे भाई जगरनाथ व दिग्विजय की पीटाई करने का आरोप सांथा पुलिस चौकी के कर्मियों पर लगाया। उन्होंने बताया कि वे कोर्ट तक चल कर नहीं आ सकते। बाहर वाहन में बैठे हैं। एसडीएम ने दोनों भाइयों के बयान के लिए वाहन तक गए। वहां एसडीएम को देख दोनों भाई रोने लगे। एसडीएम ने सीएचसी मेंहदावल लाकर दोनों भाईयों का पुन: मेडिकल कराया तो चिकित्सक डॉक्टर रंजीत अग्रहरी ने ही दोनो भाईयों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि दोनों को चोट नहीं लगी है। अस्पताल में लोग हंगामा करने लगे और राजनीति मुद्दा बनाने लगे इस वजह से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसी कोई शिकायत उनके समक्ष नहीं पहुंची है। यदि प्रकरण सामने आएगा तो देखेंगे।
00000
शांतिभंग की आशंका में दोनों पक्षों का चालान हुआ था। जिसमें दो सगे भाइयों ने पुलिस पर मारने-पीटने का आरोप लगाया था। उसी वजह से उनका दोबारा मेडिकल कराया गया। वैसे पुलिस पर लगाए गए आरोप जांच में निराधार मिले। इस तरह के कृत्य से पुलिस का मनोबल टूटेगा।
विज्ञापन
--प्रेम प्रकाश अंजोर, एसडीएम
000
सांथा पुलिस चौकी क्षेत्र के लोहरसन में दो पक्षों के विवाद में पुलिस ने दोनों पक्ष को हिरासत में लेते हुए शांतिभंग की आशंका में चालान किया था। जिसमें एक पक्ष दिग्विजयनाथ व जगरनाथ विश्वकर्मा ने पुलिस पर मारने-पीटने का आरोप लगाया था। पुलिस पर पीटने का आरोप गलत है।
- जीडी मिश्रा,सीओ
शोभित कुमार पांडेय