फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bjym summit organized

भाजयुमो का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

Fri, 24 Dec 2021 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
bjym summit organized
भाजयुमो का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित
विज्ञापन

मेंहदावल। प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ.सतीश चंद्र द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को मेंहदावल नगर के जनता वैदिक महाविद्यालय में आयोजित भाजयुमो के जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि युवा देश व समाज को शिखर पर ले जाता है। युवाओं के उत्थान व विकास के लिए केंद्र व प्रदेश सरकारें महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि डेढ़ लाख युवाओं को शिक्षक के रुप में नियुक्ति करने का कार्य प्रदेश सरकार ने किया है। योगी सरकार के कार्यकाल में भयमुक्त समाज व प्रदेश का सपना साकार हुआ। नकलविहीन बोर्ड परीक्षा की योजना सफल हुई। केंद्र सरकार की 84 योजनाओं के संचालन में प्रदेश पहले पायदान पर रहा। 18 हजार 53 गांवों को केंद्र सरकार ने निशुल्क विद्युत व्यवस्था उपलब्ध कराई। 2017 के पहले उत्तर प्रदेश में अराजकता, फिरौती, गुंडागर्दी, परिवारवाद व भ्रष्टाचार का बोलबाला था, लेकिन उत्तर प्रदेश में भाजपा व योगी की सरकार ने वह कर दिखाया, जो 70 वर्षों में नहीं हो पाया था। डेढ़ सौ से अधिक अपराधियों के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई की। अपराधियों की अवैध संपत्ति जब्त हुई। युवा खुद को पहचाने और 2022 के विधानसभा चुनाव में पुन: भाजपा का परचम फहराने व योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लें। विशिष्ट अतिथि भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव बाबा ने कहा कि देश व प्रदेश की शक्ति जहां एक तरफ युवा हैं वहीं आदि शक्ति बहनें हैं। ऐसे में 2022 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प लें। इस दौरान विधायक राकेश सिंह बघेल, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्गाराय, मदन नरायन सिंह, मोतीलाल जायसवाल, अनिल तिवारी, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला, दीपू सिंह, अमित श्रीवास्तव, रतन सिंह, अंशुमान सिंह, अरुण सिंह, एसके सिंह, अशोक सिंह, आशीष सिंह, पवन यादव, सर्वेश तिवारी, शेषमणि सिंह, अखिलेश देववंशी, सुधीर जायसवाल, पंकज जायसवाल, मोहन सिंह, देवी शरण पांडेय, टीएन शुक्ला, खुनखुन पांडेय, दिनेश पांडेय, अनिरुद्ध पांडेय, मौलाना वारीश अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आपस में भिड़े भाजपाई, दिखी गुटबाजी
मेंहदावल। भाजयुमो के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा की गुटबाजी देखने को मिली। नारेबाजी के दौरान दो गुट आमने-सामने हो गया। जब यह घटना हुई तो मंच पर विधायक के साथ ही कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मंच पर आसीन थे। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सर्वेश तिवारी को मंच से कार्यक्रम स्थगित करने तक की बात कहनी पड़ी तो भाजपा के जिला पदाधिकारी कौशलेंद्र सिंह दीपू को आकर मंच संभालना पड़ा। कार्यक्रम खत्म होने के बाद दोनों गुट सड़क पर भिड़ गए। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को सामने आना पड़ा। किसी तरह पुलिस ने मामले को नियंत्रित करते हुए शांति व्यवस्था कायम की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed