फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bjym president tejaswi surya welcomed

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद तेजस्वी सूर्या का हुआ स्वागत

Mon, 15 Nov 2021 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
bjym president tejaswi surya welcomed
भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद तेजस्वी सूर्या का हुआ स्वागत
विज्ञापन

संतकबीरनगर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद तेजस्वी सूर्या का सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूूल-मालाओं से लाद दिया।

युवा भाजपा नेता अंकुराज तिवारी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने डीघाबाईपास के निकट भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या का जोरदार स्वागत किया। स्वागत से राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिभूत दिखे। राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि युवाओं के दम पर आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुत के साथ सरकार बनाएंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को कार्यकर्ता घर-घर जाकर बताने का कार्य करें। इसके साथ ही पार्टी को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल भाजपा सरकार के विकास कार्यों से हताश और निराश हो चुके हैं। ऐसे में तमाम तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। इनसे सतर्क रहने की जरूरत है। भाजपा नेता अंकुर राज तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार में देश और प्रदेश का बहुआयामी विकास हुआ है। पीएम मोदी और सीएम योगी की सोच है कि समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास हो। भाजपा सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। प्रदेश की जनता ने मूड बना लिया है कि फिर भाजपा की सरकार बनाएगी। इस दौरान भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सर्वेश त्रिपाठी, रतन सिंह, धीरज पांडेय, भूपेश सिंह, शिवम गुप्ता,नीरज तिवारी, उर्मिला त्रिपाठी, किरन प्रजापति, ऊषा पांडेय आदि उपस्थित रही। इसी क्रम में भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने नेदुला बाईपास पर भाजयुुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह, प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी, विजय राय, शिशु राय, राजेश पांडेय,विकास सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed