फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bjp workers meeting in santkabirnagr

प्रदेश में फिर भाजपा सरकार बनाने के लिए हुआ मंथन

Fri, 23 Jul 2021 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
bjp workers meeting in santkabirnagr
शहर के एक होटल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओ की बैठक को संबोधित करते अतिथि।संवाद - फोटो : KHALILABAD
प्रदेश में फिर भाजपा सरकार बनाने के लिए हुआ मंथन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं की बदौलत सूबे में बनेगी सरकार : अनूप
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक बृहस्पतिवार को शहर के एक होटल में जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने के लिए मंथन किया गया।
मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी अनूप गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बदौलत फिर से सूबे में भाजपा की सरकार बनाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार निचले पायदान तक लोगों को सीधा लाभ देने का कार्य कर रही है। अब जिसका जितना अधिकार व हक है उसको उतना सरकार द्वारा सहयोग मिल रहा है। ऐसे में जनता के बीच सरकार की विश्वसनीयता कायम है, तथा इसी विश्वसनीयता के बल पर 2022 में फिर योगी सरकार बनेगी। विशिष्ट अतिथि एवं प्रदेश प्रवक्ता डॉ. समीर सिंह ने कहा कि पूरा प्रदेश अपराधमुक्त हो रहा है तथा अपराधियों में खौफ है। उन्होंने जनपद में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को नवीन जिम्मेदारी दी, जिसमें मंडल की कार्यसमिति विवेकानंद वर्मा, ब्लॉक सह अभिनंदन कार्यक्रम के लिए सेतबान राय व विनोद पांडेय, निशुल्क राशन वितरण मंटू राय व दयाराम, गुरुपूर्णिमा कार्यक्रम के लिए सेतबान राय व विनोद पांडेय, मन की बात धनंजय पांडेय, महेंद्र राजभर, कोरोना वैक्सीनेशन कार्य की जिम्मेदारी राजेंद्र राय को दी गई। जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव ने कहा कि धीरे-धीरे जनता में भाजपा की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण स्थानीय पंचायत चुनाव में देखने को मिला।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष सेतबान राय, पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र, नीरज त्रिपाठी, अमरीश पाल, बंधु चौहान, विवेकानंद वर्मा, अनिरुद्ध निषाद, विनोद पांडेय, जगदंबा लाल श्रीवास्तव, अर्जुन चौधरी, राकेश मिश्रा, देवेंद्र मिश्र, शिवाजी शुक्ला, अनिल तिवारी, अश्वनी गुप्ता, कपिल देव कन्नौजिया, रजनी पांडेय, महेंद्र राजभर, मंटू राय, दयाराम, दिगपाल, हैप्पी राय, सचिन राय, शिवाजी शुक्ला, राम नयन शर्मा, अरविंद यादव, बाल रूप कन्नौजिया, सर्वेश त्रिपाठी, अमरमणि पांडेय, अनिल पांडेय, राजू चौरसिया, बुद्धिसागर पांडेय, इंद्रसेन सिंह, हरिशंकर निषाद, अजीत राय, आशीष त्रिपाठी, मनीराम यादव, नरेंद्र पांडेय, भरत भुआल, दिलीप राय, प्रमोद शुक्ला, रामजी यादव, विजय बहादुर सिंह, संगीता वर्मा, उर्मिला त्रिपाठी, सुनीता अग्रहरि, किरन प्रजापति, सतविंदर पाल जज्जी, निरंजन लोहिया, प्रभुनाथ ओझा, श्रीमन आनंद, शनि नित्यानंद, श्याम सुंदर वर्मा, अश्वनी गुप्ता, अरविंद शुक्ला, मीडिया प्रभारी ब्रह्मनंद पांडेय, प्रशांत मिश्रा, नागेंद्र भारती, यज्ञ पांडेय, श्री सहाय पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed