फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bjp workers burnt salman khursid effigy

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सलमान खुर्शीद का पुतला जलाया

Fri, 12 Nov 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
bjp workers burnt salman khursid effigy
पुरानी तहसील गेट के पास सलमान खुर्शीद का पूतला जलाते भाजपा के कार्यकर्ता।संवाद - फोटो : KHALILABAD
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सलमान खुर्शीद का पुतला जलाया
विज्ञापन

हिंदुत्व पर अमर्यादित टिप्पणी का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के जरिए हिंदुत्व पर विवादित टिप्पणी करने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तहसील गेट पर पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने सलमान खुर्शीद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने हिंदुत्व के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी की है जो घृणित कार्य है। ऐसे नेताओं को समाज से बहिष्कृत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वोट की राजनीति करने वाले लोग ऐसे ही अनर्गल टिप्पणी करते रहते हैं जो अत्यंत निंदनीय है। कांग्रेस हिंदुओं के खिलाफ नफरत का जाल बुन रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी नेतृत्व के इशारे पर बार-बार हिंदुओं को अपमानित करने वाले बयान दे रहे हैं। पिछले 55 वर्षों में कांग्रेस व उनके समर्थन वाली सरकारों ने देश का सांप्रदायिक बंटवारा किया। कांग्रेस की नफरत भरी राजनीति को जनता बार-बार नकार रही है, लेकिन पार्टी लगातार ध्रुवीकरण की कोशिशों में जुटी है। इस दौरान भाजपा कार्यालय प्रमुख अमित श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष सतविंदर सिंह उर्फ जज्जी, संजय गुप्ता, दुर्गेश सिंह, आनंद गुप्ता, अंकुर पाल, चंदन चतुर्वेदी, सूरज राजभर, वशिष्ठ मौर्य, सिंटू मिश्रा, नीरज राव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed