फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bjp worker meeting

Sant Kabir Nagar News: मोटे अनाज के लिए गांव-गांव चौपाल लगाने पर हुआ मंथन

Fri, 19 May 2023 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
bjp worker meeting
संतकबीरनगर। भाजपा किसान मोर्चा की बैठक शुक्रवार को नेहिया स्थित एक मैरेज हाल में मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें निकाय चुनाव में पार्टी की हार की समीक्षा की गई। साथ ही 30 मई से 30 जून तक जिले में मोटे अनाज को लेकर गांव-गावं में चौपाल लगाने पर मंथन किया गया।
विज्ञापन

बैठक में मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने कहा कि निकाय चुनाव में सात नगर पंचायत अध्यक्ष और एक नगर पालिका अध्यक्ष सहित आठ में से भाजपा को केवल दो सीट हैंसर बाजार-धनघटा और हरिहरपुर में ही पार्टी प्रत्याशी विजय प्राप्त की, जबकि शेष छह सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। बैठक में पार्टी की हार का मुख्य कारण प्रत्याशियों का सही चयन न करने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि छह हारे भाजपा प्रत्याशी चार-चार जगहों पर तीसरे स्थान पर रहे। आरोप लगाया कि हारे सभी निकायों में प्रत्याशियों का चयन गलत तरीके से किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ काम करना संभव नहीं है।
विज्ञापन

इस दौरान मगहर वार्ड नंबर-नौ आजाद नगर से विजयी भाजपा सभासद कृष्णचंद उर्फ चंदन सैनी और हैसरबाजार धनघटा से वार्ड नं0-13 से विजयी मो. हारून को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पीएन सिंह, संतोष, दुर्गेश राय, धर्मेंद्र मिश्रा, करुणाकर मिश्र, शुभसागर पांडेय, राजाराम यादव, रामप्रसाद यादव, रविंद्र नाथ दहीवाल, धर्मविजय सिंह, शिवबहादुर सिंह, हरिशंकर सिंह, विजय चौधरी, मु. हारून, राम प्रवेश शुक्ला, प्रदीप पाल, चंदन सैनी, रामयज्ञ पांडेय, रत्नेश त्रिपाठी, अखिलेश निषाद, संजय कुमार पांडेय, धनपत ओझा, राजकुमार चौरसिया, रविंद्र नाथ मिश्रा, लक्ष्मी शंकर शुक्ला, धर्मेंद्र कुमार गोंड, प्रांशू पाठक, वीरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed