फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bjp training cam finished

दुनिया में बढ़ा भारत का मान-सम्मान : रमापति

Sat, 30 Apr 2022 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
bjp training cam finished
शहर के एक होटल में आयोजित भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम को संबोधित करते अतिथि।संवाद - फोटो : KHALILABAD
दुनिया में बढ़ा भारत का मान-सम्मान : रमापति
विज्ञापन

भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के मैरेज हाल में चल रहे भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शनिवार को समापन हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद गांव, गरीब और किसान के हित में लगातार काम हो रहा है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों को मिले। इसके लिए सतर्क व सजग रहें।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला प्रभारी डॉ. समीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में कई कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की गई है। इसका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, मुद्रा ऋण योजना, जन धन योजना, सुरक्षा बीमा योजना, उज्ज्वला योजना, अटल पेंशन योजना, स्टार्टअप इंडिया और पीएम कौशल विकास योजना आदि शामिल है। पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र ने कहा कि महिलाओं के लिए तमाम योजनाएं शुरू की गई हैं।
विज्ञापन

समापन सत्र में सांसद डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी ने भाजपा के इतिहास एवं विकास के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि 1951 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ की नींव रखी। बाद में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे महापुरुषों ने अपने सोच एवं परिकल्पना के आधार पर इसे आगे बढ़ाया। 1980 में बनी भारतीय जनता पार्टी को अटल बिहारी वाजपेयी जैसे मनीषियों का नेतृत्व मिला और वर्तमान में नरेंद्र मोदी जैसे मजबूत एवं सटीक निर्णय लेने वाले प्रधान सेवक की बदौलत पूरे विश्व में भारत का मान सम्मान एवं गौरव बढ़ा है। इस दौरान सांसद प्रवीण कुमार निषाद, खलीलाबाद के विधायक अंकुर राज तिवारी, धनघटा के विधायक गणेश चंद्र चौहान, मेंहदावल के विधायक अनिल त्रिपाठी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय, श्याम करण सिंह, सेतभान राय, विनोद पांडेय, अनिरुद्ध निषाद, गणेश पांडेय, कौशलेंद्र सिंह, प्रभाकर मिश्रा, हैप्पी राय, ज्ञानेंद्र मिश्रा, अमर राय, सत्यपाल पाल, अत्रि मुनि राय, कपिल देव कन्नौजिया, अमित श्रीवास्तव, अरुणेश द्विवेदी, शिवाजी शुक्ला, श्याम सुंदर वर्मा, संगीता वर्मा, सुनीता अग्रहरि, नीतू सिंह, नीरजा गुप्ता, रजनी पांडेय, किरण प्रजापति, तारा राय, संध्या चौधरी, विजय बहादुर सिंह, सर्वेश त्रिपाठी, राजकुमार चौरसिया, नित्यानंद, अबरार अहमद, रामवृक्ष यादव, भूपेंद्र सिंह, अरुण सिंह, राम मिलन यादव, श्रवण अग्रहरी, मुरली चौरसिया, बब्बन शर्मा, नीरज त्रिपाठी, दुर्गा पांडेय, अरुण कुमार, राजकुमार वर्मा दीपक मिश्रा, अंकुर पांडेय, ब्रह्मनंद पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed