फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bjp means liar party ramashankar

भाजपा में झूठ बोलने की मची होड़ : रमाशंकर

Mon, 23 Jul 2018 11:54 PM IST
santkabirnagar
santkabirnagar Updated Mon, 23 Jul 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
bjp means liar party ramashankar
सपा के राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर विद्यार्थी। - फोटो : amar ujala
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सोमवार को पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2019 के लोक सभा चुनाव में अभी से जुट जाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने एक-एक कार्यकर्ताओं से पार्टी का फीड बैक लिया। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कहा कि झूठ का हथियार भाजपा सरकार को ले डूबेगी। केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार से गुंडे, भू माफिया, बलात्कारी, बेखौफ हैं। नौजवान, व्यापारी, किसान, मजदूर समेत सभी वर्ग के लोग अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। भाजपा में झूठ बोलने की होड़ मची हुई है। उन्होंने कहा कि राजभर समाज सहित 17 जातियों, कहार, कश्यप, केवट, मल्लाह, निषाद, कुम्हार, प्रजापति, धीवर, विंद, भर, बाथम, तुरहा, गोड़िया, मांझी, मछुआ को अनुसूचित जाति में शामिल करने के लिए सरकार सदन से सड़क तक संघर्ष कर रही है। प्रदेश सरकार में बैठे राजभर समाज के मंत्री भी अपनी जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा नहीं दिला पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजभर समाज सपा के साथ आ रहा है। इससे पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी। केंद्र सरकार पिछड़ों को आरक्षण बांटकर विवाद बढ़ाना चाह रही है। समाजवादी पार्टी चाहती है कि संख्यानुपात में सबको आरक्षण दिया जाए। बैठक को एमएलसी रामजतन राजभर, रामदुलारे राजभर, जिलाध्यक्ष गौहर अली खां आदि ने संबोधित किया। संचालन महासचिव राजमन यादव ने किया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष केडी यादव, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, वेद प्रकाश यादव, खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष रमेेेेश चंद यादव, प्रमोद यादव, शिव चरन यादव, श्रीराम यादव, निसार अहमद, मोहम्मद अहमद, डॉ. शकुंतला यादव, रामदरश यादव आदि मौजूद रहे।    
विज्ञापन

अति उत्साह भाजपा को ले डूबेगी : रमाशंकर  
संतकबीरनगर। सपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि इस बार रणनीति बनाकर लोक सभा चुनाव लड़ा जाएगा। सपा का अगर गठबंधन होता है तो वह अपने सहयोगी दलों के साथ प्रदेश से भाजपा को उखाड़ फेंकेगी। भाजपा ने जनता को निराश किया है। अति उत्साह भाजपा को ले डूबेगा। गरीबों को उनके आशियाने से उजाड़ा जा रहा है। प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है। जेल के अंदर भी हत्याएं हो रही हैं। जनता यह सब जान चुकी है। झूठ के सहारे कितने दिन तक सत्ता चलेगी। आम जनता भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है। आने वाले लोक सभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed