{"_id":"61d341b87d214048227a2565","slug":"bjp-government-making-women-self-reliant-sangeeta-khalilabad-news-gkp422358198","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही भाजपा सरकार : संगीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही भाजपा सरकार : संगीता
विज्ञापन

-भाजपा महिला मोर्चा का जिला सम्मेलन आयोजित हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। भाजपा महिला मोर्चा का जिला सम्मेलन सोमवार को खलीलाबाद के नेहियाखुद में जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री एवं चौरीचौरा की विधायक संगीता यादव ने कहा कि भाजपा ही महिलाओं के मान-सम्मान की सुरक्षा के प्रति कटिबद्ध है। भाजपा सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि महिलाएं अब खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। महिलाएं सूबे में फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए सक्रिय हैं। विशिष्ट अतिथि एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन देकर धुआं से मुक्त कराया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षित किया और उन्हें आर्थिक मदद पहुंचाई। भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरि ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश में फिर से योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए जुट गई है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता ने कहा कि बूथ स्तर पर महिला कार्यकर्ता भाजपा को मजबूत करने का कार्य कर रही है।
इस दौरान उर्मिला त्रिपाठी, तारा राय, उषा पांडेय, रजनी पांडेय, मगहर नगर पंचायत की चेयरमैन संगीता वर्मा, ममता शुक्ला, कमला गोंड, उषा मद्धेशिया, किरन प्रजापति, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, मगहर के पूर्व चेयरमैन अश्वनी गुप्ता, अमर राय, ज्ञानेंद्र मिश्रा, अनुज निषाद, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, संतोष सिंह, सुरेंद्र पाठक, आलोक सिंह आदि मौजूद रहे।