{"_id":"5f3feee08ebc3e86d8207baf","slug":"bjp-dharna-end-khalilabad-news-gkp3625484194","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्वासन मिलने के बाद भाजपाइयों का धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्वासन मिलने के बाद भाजपाइयों का धरना समाप्त
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर धनघटा के बाबा दानीनाथ शिव मंदिर पर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे भाजपा कार्यकर?
- फोटो : KHALILABAD
आश्वासन मिलने के बाद भाजपाइयों का धरना समाप्त
- अफसरों पर कार्रवाई को लेकर शुरू किया था अनिश्चितकालीन धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। धनघटा तहसील में जन समस्या का निस्तारण न करने वाले अफसरों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता बाबा दानीनाथ शिवमंदिर धनघटा के प्रांगण में अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए। सोमवार तक मांगेें पूरी होने का आश्वासन मिलने के बाद भाजपाइयों ने धरना समाप्त कर दिया।
सोमवार को सात सूत्री मांग पत्र भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को दिया था। भाजपा के हैंसर मंडल अध्यक्ष पीएन सिंह ने ज्ञापन देते समय चेतावनी भी दी थी कि शुक्रवार तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो भाजपा के लोग आंदोलन को बाध्य होगें। पीएन सिंह ने बताया कि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया। जिसके विरोध में अनिश्चितकालीन धरना पर बैठना पड़ रहा है। वहीं शाम को नायब तहसीलदार रामसुख शर्मा और एसओ सुरेंद्र शर्मा मौके पर पहुंच कर सोमवार तक मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान अशोक उर्फ साधू यादव, भुवनेश मणि त्रिपाठी, जिऊतलाल, राणा प्रताप, विजय चौधरी, वेद प्रकाश, दरोगा सिंह, ध्रुवचंद्र ओझा, विश्वनाथ पांडेय आदि लोग शामिल रहे।