फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bjp conduct programm

महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहा आजीविका मिशन : श्रीराम

Mon, 22 Mar 2021 10:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
bjp conduct programm
महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहा आजीविका मिशन : श्रीराम
विज्ञापन

- राज्यमंत्री ने महिलाओं को प्रतीक चिन्ह भेंट कर मनोबल बढ़ाया
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। उत्तर प्रदेश सरकार के चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर सोमवार को नाथनगर ब्लॉक सभागार में मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री श्रीराम चौहान ने उत्कृष्ट सेवा देने वाली महिलाओं को प्रतीक चिन्ह देकर मनोबल बढ़ाया गया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, और स्वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध है। महिला स्वयं सहायता समूह का गठन होने से गांवों में महिलाओं की आर्थिक स्थिति काफी सुधरी है। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी के दौरान पलायन कर चुके प्रवासियों के परिवार के लिए राष्ट्रीय आजीविका मिशन किसी वरदान से कम नहीं है। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार ने सरकारी योजनाओं से मिलने वाले लाभ के संबंध में जानकारी दी। राज्यमंत्री श्रीराम चौहान ने विद्यावती, सावित्री, प्रतिमा, विनीता, रीमा देवी, पूनम देवी, उर्मिला देवी, रजनी पांडेय, सरोज नन्दन व प्रियंका यादव को मिशन शक्ति सम्मान के रूप में प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
विज्ञापन

इसके साथ ही कन्या सुमंगला योजना के तहत रंगीता देवी, काजल, अवतारी देवी, सुभावती देवी, कौशल्या देवी, इंदु देवी, गुड्डी देवी, रीता देवी को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर दिव्यांगजन अधिकारी प्रियंका यादव, उदयराज यादव, संदीप शुक्ला, शिवप्रकाश सिंह, पिंटू यादव, मोहन, अजीत शर्मा, दिलीप गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कटिबद्ध : सुनीता
सेमरियावां। ब्लॉक सभागार में सोमवार को योगी सरकार के सेवा व सुशासन चार साल पूरा होने पर मातृत्व शक्ति अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि एवं भाजपा महिला मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरि ने कहा कि सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रही है। इसके तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

बीडीओ विजय कुमार पांडेय ने कहा कि मातृत्व शक्ति अभिनंदन कार्यक्रम का मकसद है कि माताओं को सम्मान मिलना चाहिए। इस दौरान ऊषा पांडेय, उर्मिला त्रिपाठी, तारा राय, प्रेमा मद्धेशिया, एडीओ आईएसबी संतराम चौधरी, जानकी देवी, सरिता, जिला प्रावेशन अधिकारी श्वेता पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed