फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bjp candidate is ahead in election expenditure

चुनावी खर्च में भाजपा प्रत्याशी गणेश ने सबको पीछे छोड़ा

Sun, 06 Mar 2022 10:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
bjp candidate is ahead in election expenditure
चुनावी खर्च में भाजपा प्रत्याशी गणेश ने सबको पीछे छोड़ा
विज्ञापन

संतकबीरनगर। विधानसभा चुनाव में धनघटा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी गणेश चौहान ने तीनों विधानसभा क्षेत्रों में किस्मत आजमा रहे 38 प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा खर्च किया है। उन्होंने कुल 21,67,430 रुपये चुनाव प्रचार पर व्यय किया है। वहीं मेंहदावल विधानसभा से बसपा प्रत्याशी ताबिश खां 21,57,989 रुपये खर्च कर दूसरे स्थान पर रहे। तीनों विधानसभाओं से प्रत्याशियों ने चुनाव में हुए खर्च का ब्योरा चुनाव प्रेक्षक को सौंप दिया है।

जिले की तीनों विधानसभा सीटों से कुल 38 प्रत्याशियों ने चुनावी प्रबंध पर खर्च की राशि का लेखा-जोखा व्यय प्रेक्षक को शनिवार को सौंप दिया है। इनमें से 29 प्रत्याशी ने ही ब्योरा उपलब्ध कराया है। जबकि आठ प्रत्याशियों ने अपने खर्च का ब्योरा नहीं दिया है। चुनाव आयोग प्रत्याशियों के लिए 40 लाख रुपये तक की खर्च की सीमा निर्धारित की थी। वरिष्ठ कोषाधिकारी एवं प्रभारी व्यय जे झा ने बताया कि जिन प्रत्याशियों ने पांच मार्च तक अपने चुनावी खर्च का विवरण प्रस्तुत नहीं किया है, उनके विरुद्ध आरओ के स्तर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र मेंहदावल
प्रत्याशी दल चुनाव व्यय
जयचंद उर्फ जयराम पांडेय सपा 10,28,287
मुहम्मद ताबिश खां बसपा 21,57,989
रफीका खातून कांग्रेस 10,46,205
अखिलेश उर्फ अखिलेश कुमार पांडेय आप 1,60,450
अनिल कुमार त्रिपाठी निषाद पार्टी 13,41,412
जलालुद्दीन जन अधिकार पार्टी 40,205
बृजेश कुमार सर्वजन आवाज पार्टी 28,220
शक्ति प्रसाद लोकशक्ति 43,715
सुरेंद्र मोहन विकासशील इंसान पार्टी 3,77,580
रामकृष्ण निर्दलीय 36,450
शंकर निर्दलीय 31,510
विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद
प्रत्याशी दल चुनाव व्यय
अमरेंद्र भूषण कांग्रेस 9,08,658
आफताब आलम बसपा 20,24,531
अंकुर राज तिवारी भाजपा 9,28,203
दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे सपा 17,63,349
डॉ. मो. अय्यूब पीस पार्टी 20,75,756
गिरजाशंकर राष्ट्रीय भागीदार पाटी 1,31,160
7-मोहम्मद अली इंडियन नेशनल लीग 78,510
8-सुबोध चंद आम आदमी पार्टी 14,12,391
9-अखिलेश निर्दलीय 36,798
10-इफ्तेखार निर्दलीय 46, 650
11-नियाज निर्दलीय 58,010
12- रविंद्र कुमार निर्दलीय 24,080
13-श्यामलाल निर्दलीय 12,900
विधानसभा क्षेत्र धनघटा सुरक्षित
प्रत्याशी दल चुनाव व्यय
गणेश चंद्र भाजपा 21,67,430
संतोष बेलदार बसपा 7,17,971
डॉ. नरेंद्र देव जन अधिकार पार्टी 4,78,653
लौटन प्रसाद निर्दलीय 8000
हरीलाल निर्दलीय 55,875
नहीं दिया खर्च का ब्योरा
शांति देवी कांग्रेस
अमृत कुमार विकासशील इंसान पार्टी
अलगू प्रसाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी
कुसुम सर्वजन आवाज पार्टी
गिरजेश आम आदमी पार्टी
भजुराम निर्दलीय
यशवंत निर्दलीय
उदयराज बहुजन मुक्ति पार्टी
मीनू सिंह पीस पार्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed