{"_id":"61097a628ebc3ebd5e10fe1a","slug":"bis-team-khalilabad-news-gkp404297925","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय मानक ब्यूरो की टीम ने फैक्ट्री में छापा मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय मानक ब्यूरो की टीम ने फैक्ट्री में छापा मारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम ने लिए पानी के नमूने, जांच के बाद होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। भारतीय मानक ब्यूरो लखनऊ शाखा की टीम ने मंगलवार को इंडस्ट्रीयल एरिया (औद्योगिक क्षेत्र) स्थित एक पानी की फैक्ट्री में छापा मारा। यहां पानी के बोतल पर लगने वाला स्टीकर और पानी की गुणवत्ता जांची। टीम ने नमूना भी लिया और इसे साथ ले गई। इस कार्रवाई से अन्य फैक्ट्री संचालकों में हड़कंप मच रहा।
भारतीय मानक ब्यूरो की लखनऊ शाखा के वैज्ञानिक मोहम्मद रिजवान, राजीव रंजन, और सचिन गुप्ता टीम कोतवाली पुलिस के सहयोग से औद्योगिक क्षेत्र स्थित मेेसर्स पीके इंडस्ट्रीज पहुंची। यहां टीम ने बोतल बंद पानी और इस पर लगने वाले ट्रेड मार्क आदि को कब्जे में लिया। फैक्ट्री का लाइसेंस भी चेक किया।
भारतीय मानक ब्यूरो लखनऊ की शाखा के प्रमुख एके महाराणा ने बताया कि टीम को शिकायत मिली थी कि खलीलाबाद के औद्योगिक क्षेत्र स्थित में स्थित फैक्ट्री बिना लाइसेंस के संचालित हो रही है। यहां से गुणवत्ता युक्त पानी भी नहीं दिया जा रहा है और भारतीय मानक ब्यूरो के प्रमाणन चिह्न का भी दुरुपयोग किया जा रहा है। इसे देखते हुए टीम भेजकर छापे की कार्रवाई कराई गई है। टीम ने नमूने लिए हैं। इसकी जांच होगी और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। टीम करीब दो घंटे तक फैक्ट्री में रही।