फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   birth aniversary of atal bihari vajpayee celebrated

सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन

Sat, 25 Dec 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
birth aniversary of atal bihari vajpayee celebrated
सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन
विज्ञापन

संतकबीरनगर। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय पंडित अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस शनिवार को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। खलीलाबाद स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।
भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव ने पंडित अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिक्षा मंदिर गोरखी बाडा विद्यालय में हुई थी। यहां से उन्होंने आठवीं कक्षा तक की शिक्षा प्राप्त की। जब वह पांचवीं में थे तब उन्होंने प्रथम बार भाषण दिया था। कालेज जीवन में ही उन्होंने राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेना आरंभ कर दिया था। आरंभ में वे छात्र संगठन से जुड़े। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख कार्यकर्ता नारायण राव ने उन्हें बहुत प्रभावित किया। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शाखा प्रभारी के रूप में कार्य किया। उनका राजनीतिक जीवन 1942 में शुरू हुआ। भारतीय जनसंघ पार्टी का गठन हुआ था तो उसमें श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे नेताओं के साथ अटल बिहारी वाजपेयी की अहम भूमिका रही। वर्ष 1952 में अटल बिहारी वाजपेयी ने पहली बार लखनऊ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा, पर सफलता नहीं मिली। बाद में वह चुनाव में सफल हुए और देश के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने विकास को गति दी। उनके जन्म दिवस पर जिले 1050 बूथों पर भी कार्यक्रम हुए। साथ में पन्ना प्रमुख के साथ बैठक की गई। कार्यक्रम में महामंत्री गणेश पांडेय, कौशलेंद्र सिंह दीपू, ज्ञानेंद्र मिश्रा, सत्यपाल पाल, हैप्पी राय, विश्वजीत, विजय बहादुर सिंह, अश्विनी चौरसिया, रविंदर, कृष्णा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली
युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में शहर में बाइक रैली निकाली। मुख्य अतिथि एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमित राय ने बाइक रैली को हीरालाल रामनिवास डिग्री कॉलेज से झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बाइक रैली खलीलाबाद नगर से होते हुए जिले के अन्य मंडलों में गई। इसमें भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सर्वेश त्रिपाठी, सुजीत गुप्ता, अर्पित, रजत, भूपेश, कन्हैया वर्मा, आशुतोष, शायरी, उज्ज्वल सिंह, शिवम, शुभम, प्रियांशु, संदीप पाठक, मनीष राय, शुभम राय, दीपक, बृजेश, आकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अटल जी ने साकार किया अंत्योदय का सपना : जगदंबा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। भाजपा नगर कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर नगर के बगहिया शक्ति केंद्र पर नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह की अध्यक्षता में बैठक की। भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि अटल जी ने अंत्योदय का सपना साकार किया।
मुख्य अतिथि एवं भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी ने गरीबों को अंत्योदय कार्ड योजना के तहत राशन की व्यवस्था की। चतुर्भुज योजना के तहत सड़कों का जाल बिछाया। नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह ने कहा कि अटल जी का देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं में थे। उन्होंने विदेशों में भारत का डंका बजाया। बैठक में विष्णु मिश्रा, कमलेश जायसवाल, कन्हैया वर्मा, नागेश सैनी, बलराम गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, शुभम राय, अजय वर्मा, श्याम अग्रहरी, श्याम बिहारी, रुद्रनाथ मिश्रा, आदर्श श्रीवास्तव, राजन, बोधनाथ, दीनानाथ प्रजापति, मनोज वर्मा, देवेंद्र गुप्ता, पंकज मिश्रा, दशरथ, राजकुमार, विजय शुक्ल, मनोज सोनी, अनिरुद्ध निषाद, गुड्डू वर्मा, विजय बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।संचालन नगर उपाध्यक्ष घनश्याम दास बिरला ने किया।

राजकीय महिला महाविद्यालय में मनाई गई जयंती
संतकबीरनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय महिला महाविद्यालय खलीलाबाद में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र प्रताप शाही ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। हम सभी भारत रत्न तो नहीं बन सकते हैं, किंतु भारत रत्न के आदर्शों पर अवश्य चल सकते हैं। हमें अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से राष्ट्रभक्ति व राष्ट्रसेवा की सीख लेनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन विद्याधर मिश्र ने किया। इस अवसर पर डॉ अखंड प्रताप सिंह, डॉ पुष्पलता गुप्त, डॉ आशाराम, डॉ प्रीति सिंह, डॉ रोहित कुमार राय, डॉ संतोष कुमार चंद, महेश कुमार गुप्त, श्रवण कुमार कुशवाहा, नीलम श्रीवास्तव, शनि कुमार, सुनीता सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed