{"_id":"6a2090a2fb79c0f41c013475","slug":"bike-riding-youth-dies-due-to-collision-with-tractor-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-151563-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के टिकुईकोल बाबू के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार नैनाझाला गांव निवासी अब्दुल सत्तार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र हसनैन रजा 24 मई को शाम करीब 7:30 बजे बाइक से बखिरा की ओर से महुली जा रहा था। टिकुईकोल बाबू के पास पीछे से आ रहे ट्रैक्टर के चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में हसनैन रजा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
एसओ दुर्गेश पांडेय ने बताया कि तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।