फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bike riders killed in accidents aged

हादसे में बाइक सवार वृद्ध की मौत

Sat, 02 Jan 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर Updated Sat, 02 Jan 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
अंबेकरनगर जिले के माडर मऊ निवासी राजधारी मौर्य अपने भाई लालचंद मौर्य के साथ धनघटा क्षेत्र के शिवापार गांव आए थे। जहां से रात में बाइक से दोनों भाई वापस घर लौट रहे थे। आगे बताया कि नेतवापुर गांव के समीप वह लोग पहुंचेे थे। उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया। इससे दोनो भाई घायल हो गए। घटना की खबर पर आस-पास के गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को सीएचसी मलौली में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने राजधारी 64 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। जबकि लालचंद का इलाज शुरू किया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र मौर्या ने बताया कि पीड़ित परिजनों को सूचना दी गई तो लोग अस्पताल पहुंच गए। शव को कब्जे में लिया गया। पीड़ित परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कार व टेंपो में टक्कर, तीन घायल
बाघनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के बीएमसीटी मार्ग पर स्थित चोहरा गांव के पास शनिवार की सुबह कार व टेंपो की टक्कर हो गई। टेंपो में सवार ड्राइवर, वृद्ध महिला व एक युवती को चोटे आई है। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी सेमरियावां लाया गया। जहां से घायल वृद्धा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना से टेंपो पलटकर सड़क के किनारे गढ्ढे में गिर गया।
विज्ञापन

तिनहरी गांव निवासी जलालुद्दीन की 55 वर्षीय पत्नी नबूअत अपने बेटी 24 वर्षीय सहीदुन्निसा के साथ इलाज के लिए बस्ती जा रही थी। सुबह  के करीब 9.30 बजे चोहरा गांव के पास सामने से आ रही एक कार से टक्कर हो गई। टक्कर से टैंपो पलटकर किनारे गड्ढे में गिर गया। टेंपो में सवार तिनहरी निवासी महिला नबूअत और उसकी बेटी की समेत भाटपार निवासी टैंपो ड्राइवर विक्रम को चोटें आई। बताया जाता है कि महिला के सिर, बाएं पैर व दाएं हाथ में काफी चोटे आई। सीएचसी सेमरियांवां पर प्राथमिक उपचार के बाद महिला को रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed