फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bike rider farner died in accident

वाहन की चपेट से बाइक सवार किसान की मौत

Mon, 13 Jun 2022 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
bike rider farner died in accident
वाहन की चपेट से बाइक सवार किसान की मौत
विज्ञापन

रामजानकी मार्ग पर भंडा गांव के पास हुई दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। सोमवार की शाम राम जानकी मार्ग पर भंडा गांव के समीप चारपहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए। लोग घायल को सीएचसी मलौली ले गए, जहां देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

गोरखपुर जिले के सिकरीगंज क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी रामनिवास (55 ) बाइक से धनघटा क्षेत्र के दुबौली गांव में अपनी बेटी की ससुराल जा रहे थे। अभी वह राम जानकी मार्ग पर स्थित भंडा गांव के समीप पहुंचे ही थे कि उसी दौरान पीछे से तेज गति से गुजरे चारपहिया वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। चपेट में आने के बाद रामनिवास सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। जबकि चालक वाहन के साथ धनघटा की तरफ भाग निकला। सड़क पर गिरे रामनिवास को राहगीरों व गांव के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचाया, जहां देखने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रामनिवास हेलमेट नहीं पहने थे। उनके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि रामनिवास के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया गया है। पीड़ित परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed