{"_id":"6839efdd727ebef71e0b763a","slug":"bike-rider-dies-in-road-accident-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-133421-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
Fri, 30 May 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 30 May 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
सूरज निषाद की फाइल फोटो
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के तिघरा गांव से करीब एक किलोमीटर दूर शुक्रवार को अज्ञात वाहन चालक ने एक बाइक में टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर लाया गया। चिकित्सकों ने एक युवक की मौत होने की पुष्टि कर दी। दूसरे घायल नाबालिग की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
महुली थाना क्षेत्र के ग्राम भिटकिनी निवासी 19 वर्षीय सूरज निषाद पुत्र महेश निषाद के साथ अनिल निषाद पुत्र श्रवण उम्र 15 साल शुक्रवार को घर से बाइक से मुखलिसपुर में किसी कार्य गया हुआ था। शाम वापस घर लौटते समय जैसे ही तिघरा गांव से करीब एक किलोमीटर आगे बढ़े। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। सड़क पर गिरकर दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
आनन-फानन में स्थानीय लोग उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने सूरज निषाद पुत्र महेश के मौत होने की पुष्टि कर दी। जबकि दूसरा नाबालिग घायल अनिल पुत्र श्रवण की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सूरज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।