फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bike hit by car two people including Kotedar died

संत कबीर नगर: कार की चपेट में आई बाइक, कोटेदार समेत दो लोगों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 16 Feb 2022 07:15 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, संत कबीर नगर
अमर उजाला ब्यूरो, संत कबीर नगर Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 16 Feb 2022 07:15 PM IST
सार

बूधाकला चौराहे के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें बाइक सवार कोटेदार समेत दो लोगों की मौत हो गई। कोतवाल विजय नारायण प्रसाद ने बताया कि पीड़ित पिता चंद्रिका की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Bike hit by car two people including Kotedar died
Sant Kabir Nagar accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग पर बूधाकला चौराहे के पास मंगलवार देर शाम कार की चपेट में आने से बाइक सवार कोटेदार समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम हटवाया। घटना से पीड़ित परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के भेलवासी गांव निवासी कोटेदार 45 वर्षीय हरिश्चंद्र पुत्र प्रीतम और गांव के 40 वर्षीय प्रताप पुत्र चंद्रिका मंगलवार शाम को बाइक से सब्जी खरीदने बूधाकला चौराहे पर गए थे। बाइक कोटेदार चला रहे थे। वापस लौटते दौरान बूधाकला चौराहे पर ही लग्जरी गाड़ी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे प्रताप की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कोटेदार हरिश्चंद्र घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना के बाद कुछ देर तक जाम की स्थिति उत्पन्न हुई। मौके पर पुलिस पहुंच गई और जाम हटवाया। पुलिस ने लोगों की मदद से घायल कोटेदार को जिला अस्तपताल भेजा। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन घायल कोटेदार को गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान रात में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार की सुबह परिजन शव को वापस लाए और पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पोस्टमार्टम हाउस आए परमेश्वर और बाबूराम ने बताया कि कोटेदार हरिश्चंद्र चार भाईयों में सबसे बड़े थे। घटना से पीड़ित पत्नी सरजू देवी का रो- रोकर बुरा हाल था।

हादसे में घायल साइकिल सवार वृद्ध की मौत
मंगलवार को खलीलाबाद शहर के अंसार टोला के पास हुए हादसे में घायल वृद्व की उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।


बखिरा क्षेत्र के करैली गांव के रहने वाले 65 वर्षीय आबिद अली गांव के चौराहे पर साइकिल मरम्मत का कार्य करते थे। शुक्रवार को आबिद अली साइकिल से खलीलाबाद सामान की खरीदारी करने गए थे। लौटते दौरान खलीलाबाद के अंसार टोला के पास अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पीड़ित छोटे भाई साबित अली ने बताया कि उपचार के दौरान मंगलवार रात में मेडिकल कॉलेज में आबिद की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed