{"_id":"64909af742245593f100ba42","slug":"bijli-bil-recovery-khalilabad-news-c-7-1-212660-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बिल लेने के बाद भी काट दी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बिल लेने के बाद भी काट दी बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के धुसवा चकिया गांव में सोमवार को बिजली निगम के संविदा कर्मियों ने जमकर मनमानी की। उपभोक्ताओं का बिजली बिल बकाया होने की बात कहकर उनसे एक-एक हजार रुपये लिए और बिजली कनेक्शन काटकर चल दिया।
उपभोक्ता सुभाष, रामाशीष, बृजेश, राधेश्याम, लालचंद आदि का आरोप है कि उनके गांव में दो बाइक पर सवार होकर चार लोग पहुंचे। अपने को बिजली निगम का कर्मचारी बताते हुए कहा कि आप लोगों का बिल बकाया है। बिल जमा कीजिए नहीं तो कनेक्शन काट दिया जाएगा। उपभोक्ताओं का आरोप गांव के 8 लोग बिजली निगम के कथित कर्मियों को एक-एक हजार रुपए दिए। जिसकी कोई रसीद भी नहीं दी और जाते-जाते कनेक्शन भी काट दिया, जिससे उपभोक्ताओं में रोष है।
इस संबंध में बिजली निगम के एसडीओ पीपी वर्मा कहना है कि इस तरह के किसी भी मामले की जानकारी नहीं है। पता करेंगे, यदि उपभोक्ताओं का आरोप सही पाया गया तो संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।